haribhoomi hindi news
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षकों ने FLN की ट्रेनिंग ली। संस्थान डाइट के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वारियर्स को सम्मनित किया गया। 

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के प्रशिक्षण संस्थान डाइट में एफएलएन सह नवाजतन नवीन पाठय पुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वारियर्स को सम्मनित किया गया। FLN बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को सभी प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी है। नई शिक्षा नीति के तहत बुनियादी ज्ञान कक्षा पहली से तीसरी के बच्चों में खेल-खेल और गतिविधियों के माध्यम से कैसे लाया जाए। 

प्रत्येक जोन में तीन-तीन बीआरजी की लगाई गई है ड्यूटी 
समापन समारोह के मुख्य अतिथि डाइट प्राचार्य जे के घृतलहरे कहा कि, वे बीआरजी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तन्मयता और ईमानदारी के साथ करें। प्रत्येक विकासखंड में चार जोन बनाए गए हैं और प्रत्येक जोन में तीन-तीन बीआरजी की ड्यूटी लगाई गई है। वे अपने जोन के अंतर्गत आने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। 

bemetara

 एफएलएन वॉरियर्स को भी किया सम्मानित
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस आज एफएलएन वॉरियर्स को भी सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में 2025 और 2026 में वॉरियर्स के रूप में राज्य स्तर पर सम्मानित होने वाले 12-12 कुल 24 शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था। सभी 24 शिक्षकों को एफएलएन कोर मेंबर सदस्य केवरा सेन और पवन कुमार देवांगन को भी डाइट परिवार बेमेतरा की ओर से सम्मानित किया गया। इसके अलावा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से आए हुए एसआरजी सुमित पांडेय और भरत कुमार डोरे को भी डाइट बेमेतरा की ओर से प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 12 वॉरियर्स हर विकासखंड में करना है तैयार 
बेमेतरा जिला प्रभारी सुमित पांडेय ने कहा कि,  पहले हम दो सदस्य थे। फिर 12 हुए, 12 के बाद 24 हुए। आज हम 26 सदस्य हो चुके हैं। अगले वर्ष हमें 50 के पार पहुंचना है। एक लक्ष्य बनाकर हमें काम करना है। हमें बेमेतरा जिला को हमेशा अव्वल बना कर ही कार्य करना है। इसके लिए बेमेतरा जिले में ही हमें एक विशेष कार्य योजना के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। आप सब तैयार हो जाइये, अगले सत्र से हर विकासखंड से 50 शिक्षकों को चुनौती लेने के लिए प्रेरित करना है। और कम से कम 12 वॉरियर्स हमें हर विकासखंड में तैयार करना है। इस उद्देश्य को लेकर अगर हम कार्य करेंगे तो निपुण भारत के लक्ष्य को हम बहुत ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। 

bemetara

शिक्षण कार्य से संबंधित सुझाव दिए गए 
डाइट के व्याख्याता थलज कुमार साहू को एफएलएन सह नवाजतन में सक्रिय भूमिका निभाने और सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। समापन समारोह के अंतिम दिवस डीआरजी गिरिजा पटेल ने खेल, योग और प्रार्थना विषय को लेते हुए पर्यावरण विषय में नवीन पाठ्य पुस्तकों में हुए बदलाव और शिक्षण में आने वाली चुनौतियों पर अपनी बात रखी। डीआरजी खिलेंद्र साहू के द्वारा शिक्षक की वार्षिक कार्य योजना, आकलन, शिक्षण के दौरान होने वाले आकलन और स्तर अनुसार पुनरावृति (रिमेडियल एवं स्वअभ्यास) शिक्षण कार्य से संबंधित सुझाव पर प्रकाश डाला गया। 

पाठन चर्चा अभिनय, चित्र, लेखन, आदि के बारे में दी गई जानकारी 
डीआरजी यामिनी बर्मन और आशा चंदेल ने बताया कि, शिक्षण में होने वाली विभिन्न रणनीतियां, पाठन चर्चा, अभिनय, चित्र, लेखन, प्रश्न आदि के महत्व एवं कक्षा स्तर पर विद्यार्थी के स्तर के अनुरूप बहु कक्षा शिक्षण पद्धतियों से परिचित करवाया गया। डीआरजी जय मालाकार के द्वारा पढ़ने की प्रक्रिया और घटक, ध्वनि चेतना, अक्षर ज्ञान, शब्द पहचान, प्रवाह, शब्द भंडार, समझ पूर्व अनुभव एवं सुनकर समझने और पढ़कर समझने दोनों प्रक्रियाओं के बीच संबंध को बताया। एसआरजी पवन कुमार देवांगन के द्वारा पांच दिवसीय कार्यशाला की योजना का साझाकरण किया गया। 

जीवन कौशल के बारे मे जानकारी दी गई 
बेमेतरा डाइट के व्याख्याता, प्रशिक्षण प्रभारी जीएल खुटियारे ने जीवन कौशल के महत्व पर विस्तृत चर्चा किया गया। सहायक प्राध्यापक परस राम साहू के द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा का विकास, बच्चों का सर्वांगीण विकास और सामाजिक प्रगति पर अपनी बात रखी। कोर ग्रुप सदस्य केवरा सेन ने आज डाइट परिवार के द्वारा सम्मानित होने वाले सभी 24 एफएलएन वारियर्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और यशस्वी जीवन के लिए अनंत शुभकामनाएं दी। 

ये वारियर्स हुए सम्मानित
आज 2024-25 में वारियर्स के रूप में सम्मानित ललित टिकरिहा, सागरिका यादव, चन्द्राणी, भारती, ममता गायकवाड़, प्रताप वर्मा, पुरूषोत्तम, जयकुमार, गिरिजा पटेल, यामिनी बर्मन, ऑचल वर्मा, आशा चंदेल, तथा 2025-26 में धन्ना साहू, माया वर्मा, रमा तरार, राज नंदनी, जोगीराम वर्मा, अमरप्रीत, कमला राव, रागिनी शर्मा, चुनेश्वरी कौशल, दीपिका वर्मा, आशीष वर्मा, प्रेक्षा साहू, सहित कोर टीम जिला प्रभारी बेमेतरा केवरा सेन, पवन कुमार देवांगन को डाइट परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।

ये लोग रहे मौजूद 
इस अवसर पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर के एफएलएन के एसआरजी व बेमेतरा जिला प्रभारी सुमित पांडेय और भरत कुमार डोरे, डाइट बेमेतरा के सहायक प्राध्यापक परस राम साहू, प्रहलाद कुमार टिकरिहा, लेखपाल अमिंदर भारतीय, बीआरजी में अम्बालिका पटेल, प्रज्ञा जैन, जितेन्द्र साहू, खुशबू दुबे, कविता पटेल, जीवन चंदेल, निखिल तिवारी, अहिल्या कुंजाम, जोगी राम वर्मा, ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे, मनोज ध्रुव, उत्तम कुमार साहू, डोगेंद्र कुंजाम, राकेश अहिलेश्वर, जितेंद्र चौहान, रामकुमार साहू, हरप्रसाद राठौर, कुमार वर्मा, राधेश्याम बैस, सावित्री साहू, मन्नू लाल साहू, शांत कुमार पटेल, सहित चारों विकासखंड से आये शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7