रायगढ़-सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के वेदांता थर्मल पॉवर प्लांट में बॉयलर का ट्यूब फटने से बड़ा हादसा हो गया है। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में दर्जनभर मजदूरों की मौत हुई है। वहीं दर्जनों मजदूर झुलस गए हैं। दर्जनभर से ज्यादा घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया है। फ़िलहाल मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्यूब फटने से हादसा हुआ है। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सक्ती जिले के वेदांता थर्मल पॉवर प्लांट में बॉयलर के ट्यूब फटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई है और 8 गंभीर रूप से झुलस गए हैं। pic.twitter.com/4bJza3beGY
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 14, 2026
मौके पर पहुंचे पुलिस के आला- अधिकारी
घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
सक्ती जिले में स्थित वेदांता थर्मल पॉवर प्लांट में बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर है। दर्जनभर से ज्यादा घायल उपचार के लिए रायगढ़ भेजे गए हैं। @SaktiDistrict #Chhattisgarh #Accident pic.twitter.com/g0PZAZC0l4
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 14, 2026
सीएम साय ने जताया दुख, कहा- जांच होगी, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
सक्ती के वेदांता पावर प्लांट हादसे पर सीएम साय ने दुख जताया है। उन्होंने कहा- बहुत ही दुखद हादसा है। दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार मृतकों और घायलों के परिवार के साथ है। जो भी मृतक है उनके परिवार को भगवान इस दुख को सहने की शक्ति दे। उन्होंने कहा कि, हादसे की जांच होगी, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी।
पूर्व सीएम भूपेश ने प्लांट हादसे पर जताया दुख
सक्ती स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई बॉयलर ब्लास्ट की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। मिली जानकारी अनुसार इस भीषण हादसे में अब तक 4 मजदूरों की अकस्मात मौत और दर्जनों मजदूरों के बुरी तरह घायल होने की खबर है। शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे के साथ ही सभी घायलों के यथोचित उपचार की व्यवस्था की जाए। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं और दिवंगत जनों को शांति-शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।
अपडेट
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) April 14, 2026
हादसे में 4 मज़दूरों की मौत, 8 गंभीर रूप से झुलसे
50 से ज़्यादा मजदूर घायल,
मजदूरों को रायगढ़ हॉस्पिटल लाया जा रहा
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या #sakti #vedantapowerplant https://t.co/NE6jS7qv7G pic.twitter.com/w0ymT6dhbz
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कलेक्टर और एसपी से की चर्चा
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने वेदांता थर्मल पावर प्लांट में हुए हादसे पर शोक और गंभीर चिंता व्यक्त की है। हादसे की खबर मिलते ही उन्होंने जिले के कलेक्टर और एसपी से फोन पर चर्चा की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि, इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों का साथ देना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
श्रमिकों की सुरक्षा हो सर्वोपरि
डॉ. चरणदास महंत ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि उद्योगों के विकास के साथ-साथ श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। हादसे के बाद क्षेत्र में उपजे तनाव को देखते हुए उन्होंने प्रशासन को स्थिति पर पैनी नजर रखने और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावितों को आश्वासन दिया है कि वह व्यक्तिगत रूप से इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं और न्याय सुनिश्चित करेंगे।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)









