Asha Bhosle Granddaughter: दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन से पूरा संगीत जगत शोक में डूबा हुआ है। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके जाने से न सिर्फ इंडस्ट्री, बल्कि परिवार भी गहरे सदमे में है। 13 अप्रैल की शाम 4 बजे मुबंई के शिवाजी पार्क स्थित शमशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
पोती जनाई भोसले का भावुक पोस्ट

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले दादी के निधन से पूरी तरह टूट गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दादी के साख आखिरी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उनके अंदर इस वक्त भावनाओं का सैलाब है। उन्होंने कहा कि जब वो थोड़ा संभल पाएंगी, तब अपने दिल की बात लिखेंगी। फिलहाल उन्होंने लोगों द्वारा दिए गए प्यार और सम्मान के लिए आभार जताया।
‘अलविदा माय लव’ कहकर दी विदाई
VIDEO | Mumbai: Actor Tabu gets emotional as she arrives to pay tribute to legendary singer Asha Bhosle at her residence in Grande, Lower Parel. She hugs and consoles Zanai Bhosle, granddaughter of Asha Bhosle.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 13, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/fdGrYRyvtn
जनाई ने दादी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “अलविदा माय लव, मेरी जिंदगी का प्यार।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी भावुक हो गए हैं।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Legendary singer Asha Bhosle laid to rest with full state honours.
— ANI (@ANI) April 13, 2026
Asha Bhosle passed away at the age of 92 yesterday at Breach Candy Hospital in Mumbai. pic.twitter.com/zbZsIyIDiI
सोमवार को आशा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान परिवार और फैंस की आंखें नम नजर आई।
VIDEO | Mumbai, Maharashtra: Zanai Bhosle cries incessantly as she mourns the loss of her grandmother, legendary singer Asha Bhosle.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 13, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/WS4zdP2YFs
अंतिम संस्कार के दौरान जनाई खुद को संभाल नहीं पाई और फूट-फूटकर रोने लगी।
दादी से था बेहद खास रिश्ता
जनाई और आशा भोसले के बीच गहरा जुड़ाव था। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था। जनाई पहले भी कई बार कह चुकी हैं कि वो अपनी दादी के बहुत करीब हैं और उन्हें किसी के साथ शेयर नहीं कर सकती।
संगीत की विरासत को आगे बढ़ा रही जनाई
जानाई ने भी दादी के नक्शे कदम पर चलते हुए सिंगिंग में कदम रखा है। उनका गाना ‘केहंदी है’ काफी पसंद किया गया था। अब वो फिल्मों में भी डेब्यू करने की तैयारी में हैं।
यह भी पढ़े - आशा भोसले की वजह से भतीजी पद्मिनी कोल्हापुरे को मिला ब्रेक, फिर Mai में साथ किया काम










