Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

IPL 2018: मुंबई इंडियंस 7 में से 5 मैच हारकर भी बन सकती है चैंपियन, पहले कर चुकी है ये करिश्मा

आईपीएल सीजन 11 में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। इस सीजन अब तक 7 मैचों में 5 हारकर मुंबई पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच चुकी है।

IPL 2018: मुंबई इंडियंस 7 में से 5 मैच हारकर भी बन सकती है चैंपियन, पहले कर चुकी है ये करिश्मा
X

आईपीएल सीजन 11 में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, क्रुनाल पंड्या और किरोन पोलार्ड से जैसे दिग्गजों के होते हुए भी टीम अच्छा नहीं कर पा रही है। इस सीजन अब तक 7 मैचों में 5 हारकर मुंबई पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच चुकी है।

लेकिन अब भी तीन बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस खिताब की दौड़ से बाहर नहीं हुई है। ऐसा मै नहीं कह रहा बल्कि आंकड़े गवाही दे रहे हैं, दरअसल मुंबई आईपीएल 2015 में ऐसा कारनामा कर चुकी है। उस सीजन मुंबई 7 मैचों में 5 मैच हार चुकी थी लेकिन इसके बाद उन्होंने जब जीत की लय पकड़ी तो उसका अभियान खिताब पर कब्जा ज़माने के साथ ही खत्म हुआ।

इसे भी पढ़े: विराट कोहली अनुष्‍का को बर्थडे पर दे पाएंगे 'जीत का तोहफा', कोहली ने ट्विटर पर इस तरह किया बर्थडे विश

कोलकाता-चेन्नई भी कर चुकी है ये करिश्मा

मुंबई इंडियंस के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स भी आईपीएल 2014 में शुरुआती 7 मैचों में 5 मैच हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए खिताब पर कब्जा किया था। केकेआर की तरह चेन्नई सुपर किंग्स भी आईपीएल 2010 में शुरुआती 7 मैचों में 2 मैच हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए खिताब पर कब्जा किया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story