सानिया मिर्जा ने बताया उन्हें कब मिली असली आजादी, VIDEO में देखें तिरंगे के रंग में लिपटकर क्या कहा
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इन दिनों अपने आजादी वाले बयान को लेकर चर्चा में है। सानिया ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है।

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इन दिनों अपने आजादी वाले बयान को लेकर चर्चा में है। सानिया ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि असल मायने में उन्हें कब आजादी मिली। स्वतंत्रता दिवस पर सानिया मिर्जा ने तिरंगे के रंग में लिपटी हुई ड्रेस पहनकर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो मेसेज शेयर किया है।
इसे भी पढ़ें: लगातार तीन टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले कप्तान अजीत वाडेकर का निधन, 3 रुपए के लिए बने थे क्रिकेटर
इस वीडियो संदेश में उन्होंने कहा- लड़की होने के नाते मुझे लोगों की नकारात्मकता सोच का सामना करना पड़ता था। पुरुषवादी मानसिकता रखने वाले लोग सोचते हैं कि लड़कियां खेलों में बेहतर नहीं कर सकतीं या उन्हें लड़की होने के कारण खेलना नहीं चाहिए।
उन्होंने आगे कहा- लोग कहते थे उन्हें टेनिस नहीं खेलना चाहिए। ऐसे में मैंने जब अपने देश भारत के लिए टेनिस में पहली बार जीत हासिल की तब मुझे लगा मैं असल में आजाद हुई हूं। तब मुझे अपने आजाद होने का एहसास हुआ।
बता दें कि साल 2010 में सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। शादी के 8 साल बीत जाने के बाद भी सानिया की देशभक्ति पर लोग सवाल उठाते रहते हैं, लेकिन सानिया ने इस बार सभी को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App