IND vs SL: कोटला टेस्ट में श्रीलंका की हार लगभग तय, क्लिक कर जानें अपडेटेड स्कोर
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है।

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है।
टीम इंडिया ने दूसरी पारी 5 विकेट पर 246 रन बनाकर घोषित कर दी। इसके जवाब में चौथे दिन स्टंप्स के समय श्रीलंका की दूसरी पारी का स्कोर 3 विकेट खोकर 31 रन है। दिमुथ करुणारत्ने 9 और धनंजय डिसिल्वा 2 रन बनाकर नाबाद हैं।
रोहित शर्मा 50 रन और जडेजा 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
श्रीलंका के सामने जीत के लिए 410 रनों का लक्ष्य है। मुरली विजय (9), अजिंक्य रहाणे (10), चेतेश्वर पुजारा (49), शिखर धवन (67) और विराट कोहली (50) आउट होने वाले बल्लेबाज हैं।
भारत की ओर से ईशांत शर्मा और रविचंद्रन अश्विन ने तीन-तीन विकेट लिए। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को दो-दो विकेट मिले।
भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 536 रन बनाने के बाद घोषित की थी।
कप्तान विराट कोहली के दोहरे शतक (243) और ओपनर मुरली विजय के 155 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत इस स्कोर तक पहुंचा था। रोहित शर्मा ने 65 रन का योगदान दिया था।
लाइव अपडेट-
19 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन
लंच तक टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन
भारत को लगा दूसरा झटका, रहाणे 10 रन बनाकर हुए आउट
दिल्ली में स्मॉग के चलते श्रीलंका के खिलाड़ियों ने पहना मास्क
#INDvsSL 3rd test, Day 4: Some players of Sri Lankan team seen playing with masks on. pic.twitter.com/xrgsUuW3jd
— ANI (@ANI) December 5, 2017
6 ओवर तक एक विकेट के नुकसान पर 13 रन
भारत को लगा पहला झटका, विजय 9 रन बनाकर आउट
श्रीलंका की पहली पारी 373 समाप्त, भारत को 163 रनों की बढ़त
टीम इंडिया एक बार फिर मैदान पर खेलने के लिए उतरी
शिखर धवन के कैच के साथ श्रीलंका की पारी समाप्त
133 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 372
श्रीलंका के कप्तान चंडीमल के 150 रन पूरे
इलेवन प्लेईंग
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ऋद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, मो. शमी और ईशांत शर्मा
श्रीलंका: दिनेश चंदीमल (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, दिमुथ करुणारत्ने, धनंजय डिसिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, रोशन सिल्वा, दिलरुवान परेरा, सुरंगा लकमल, लक्षन संदाकन और लाहिरु गमागे
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App