Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

IND vs AUS 2019 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा मैच क्या एमएस धोनी का आखिरी इंटरनेशनल मैच था? ये रही वजह

IND vs AUS 2019 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दूसरे और निर्णायक टी20 मैच में भारत को 7 विकेट से हराकर 2-0 से सीरीज अपने नाम नाम कर लिया। इस मैच में धोनी ने 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 43 रन बनाए। ऐसी संभावना है कि पूर्व भारतीय कप्तान धोनी का यह आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच हो सकता है।

IND vs AUS 2019 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा मैच क्या एमएस धोनी का आखिरी इंटरनेशनल मैच था? ये रही वजह
X

IND vs AUS 2nd T20I MS Dhoni

ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दूसरे और निर्णायक टी20 मैच में भारत को 7 विकेट से हराकर 2-0 से सीरीज अपने नाम नाम कर लिया। इस मैच में धोनी ने 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 43 रन बनाए।

ऐसी संभावना है कि पूर्व भारतीय कप्तान धोनी का यह आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच हो सकता है। दरअसल यह इंग्लैंड में 2019 विश्व कप से पहले भारत का आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच है। विश्व कप 30 मई को शुरू होगा और 14 जुलाई को समाप्त होगा।

ICC World Cup 2019: पुलवामा आतंकी हमले के बाद BCCI ने उठाया सुरक्षा का मुद्दा, ICC का ये रहा जवाब

इस तरह की अटकलें हैं कि वर्ल्ड कप के बाद एमएस धोनी अपने करियर पर कोई बड़ा फैसला सकते हैं। अगर एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई का फैसला किया तो बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया मैच उनका आखिरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा। विश्व कप के बाद भी अगर एमएस धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी रखते हैं, तो इस बात की बहुत कम संभावना है कि वह भारत की टी20 टीम का हिस्सा होंगे।

बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने इस मैच के दौरान T20I में अपना 50वां छक्का और पारी के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 350वां छक्का लगाया। धोनी अब तक भारत के लिए 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। जिसमें 37.60 के औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 116 चौके और 52 छक्के लगाए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story