Logo
election banner
Vinayak Chaturthi 2024: इस माह 11 मई को वैशाख महीने की विनायक चतुर्थी मनाई जायेगी। इस दिन धृति व सुकर्मा योग का अद्भुत संयोग बन रहा है, जिसका लाभ 4 राशियों के जातकों पर होने वाला है।

Vinayak Chaturthi 2024: हर माह के शुक्‍ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाता है। यह दिन प्रथम पूज्य भगवान गणपति जी को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करने पर व्यक्ति के जीवन में चल रहे सभी संकट दूर होते है। इस माह 11 मई को वैशाख महीने की विनायक चतुर्थी मनाई जायेगी। इस दिन धृति व सुकर्मा योग का अद्भुत संयोग बन रहा है, जिसका लाभ 4 राशियों के जातकों पर होने वाला है। ऐसे में यहां हम जानेंगे कि, वो किस्मत की धनी 4 राशियां कौनसी है? जिन्हें शुभ योग का भरपूर लाभ प्राप्त होने वाला है। चलिए जानते है उन राशियों के बारे में। 

विनायक चतुर्थी 2024 शुभ मुहूर्त
(Vinayak Chaturthi 2024 Shubh Muhurt) 

वैदिक पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 11 मई को हैं। यह तिथि 11 मई को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर 12 मई की दोपहर 2 बजकर 3 मिनट पर समाप्‍त होगी। उदया तिथि को देखते हुए 11 मई, शनिवार के दिन विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। 

विनायक चतुर्थी 2024 शुभ योग
(Vinayak Chaturthi 2024 Shubh Yog)

वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार की वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सुकर्मा योग, धृति योग, मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ये सभी योग शुभ फल देने वाले माने जाते है। चलिए जानते है इन शुभ योगों के चलते 11 मई विनायक चतुर्थी को किन राशियों को फल मिलने वाला हैं। 

विनायक चतुर्थी 2024 लकी राशियां 
(Vinayak Chaturthi 2024 Lucky Rashifal) 

मिथुन राशि : सोच समझकर काम करने का लाभ मिलेगा। सभी से विनम्र पूर्वक बात करने पर लोगों का सम्मान प्राप्त होगा। जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। मिथुन राशि के व्यापारी जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने कर्मचारियों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। उनका सहयोग मिलेगा तो लाभ प्राप्त होगा। 

कन्‍या राशि : कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की बात सुनने का लाभ मिलेगा। साथ ही मेहनत का पूरा लाभ मिलने की संभावना है। व्यापारी जातकों के लिए यह दिन अच्छी आमदनी देने वाला साबित होगा। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए घर में समय व्यतीत करें, सुकून प्राप्त करेगा। 

धनु राशि : कार्यक्षेत्र में जरूरी सहयोग प्राप्त होने से काम आसानी से बनेंगे। साझेदारी वाले व्यापार में लाभ मिलेगा। लव लाइफ जी रहे जातकों के जीवन में रोमांस उमड़ेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में उम्मीद से अधिक धनलाभ मिलने की संभावना बन रही है। यह समय सेहत के लिहाज से बेहतर रहेगा। 

मीन राशि : विनायक चतुर्थी का दिन मीन राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इस राशि के व्यापारी जातकों को ग्राहकों के साथ अच्‍छा व्‍यवहार करने से लाभ की प्राप्ति होगी। आय के नए स्रोत तैयार करने में मदद मिलेगी। युवा जातकों को करियर में तरक्की देखने को मिलेगी। नया वाहन और घर खरीद सकते है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

5379487