haribhoomi hindi news
india vs west indies: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत अपना आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा। दोनों ही टीमों के 2 मैच से एक बराबर 2 अंक हैं। अगर ये मैच बारिश में धुल जाता है तो कौन ही टीम सेमीफाइनल खेलेगी। जानें।

india vs west indies: चेन्नई में ज़िम्बाब्वे को हराने के बाद, सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया का आखिरी सुपर-8 मैच वेस्टइंडीज से है। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। ये एक तरह का नॉकआउट मैच है, जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, वो सीधा सेमीफाइनल में जाएगी।

भारत और वेस्टइंडीज दोनों ने अबतक 2-2 मैच खेले हैं और एक जीत के साथ दोनों के 2 अंक हैं। बस, वेस्टइंडीज का नेट रनरेट 1.791 भारत के (-0.100) से बेहतर है, इसी वजह से कैरेबियाई टीम ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट करीब-करीब पक्का कर चुका है और जिम्बाब्वे की टीम अपने दोनों मैच हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 

अब अगर भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो फिर क्या होगा? कौन ही टीम ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में जाएगी। आइए समझते हैं। फ़िलहाल, साउथ अफ्रीका 4 पॉइंट्स के साथ टेबल टॉपर है और सेमीफाइनल में लगभग पहुंच चुकी है, और भारत-वेस्ट इंडीज़ के दो-दो पॉइंट्स हैं। अगर बारिश भारत-वेस्टइंडीज मैच में बाधा पहुंचाती है और ये मुकाबला आखिर में धुल जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिया जाएगा। इससे सुपर 8 राउंड के आखिर में दोनों टीमों के तीन मैच से 3 अंक हो जाएंगे। 

इसके बाद आगे बढ़ने का फैसला नेट रनरेट से होगा और क्योंकि वेस्टइंडीज का नेट रनरेट प्लस में है और भारत से बेहतर तो ये टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। 

संभावित प्लेइंग XI
भारत
: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेट कीपर), 3 इशान किशन, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 हार्दिक पांड्या, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 वरुण चक्रवर्ती, 11 जसप्रीत बुमराह

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी और शमर जोसेफ।

7