IND vs AUS: मिचेल स्टार्क की आग उगलती गेंद से कराहने लगे ऋषभ पंत, हाथ पर आया निशान; VIDEO

Mitchell Starc Ball Hit on Rishabh Pant Hand
X
मिचेल स्टार्क की तेज गेंद ऋषभ पंत के बाएं हाथ पर लगी। वह दर्द से कराहने लगे।
Rishabh Pant: सिडनी टेस्ट में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की रफ्तार भरी गेंदों का सामना ऋषभ पंत कर रहे हैं। एक गेंद पंत के हाथ पर लगी, जिससे उन्हें लाल निशान पड़ गया।

Mitchell Starc Bouncer to Rishabh Pant: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी टेस्ट सिडनी में खेला जा रहा है। टॉप ऑर्डर के जल्दी बिखरने के बाद मीडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाले रखा है। वह जडेजा के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। जबकि टीम के 4 खिलाड़ी आउट हो चुके हैं। ऋषभ पंत के ऊपर अब पारी को संभालने का दारोमदार है।

इस पारी में पंत की असली परीक्षा हो रही है। बल्लेबाजी के दौरान मिचेल स्टार्क की एक गेंद उनके बाएं हाथ पर जोर से लगी। जिससे पंत के हाथ में लाल निशान पड़ गया। वह दर्द में दिखे। इसके बाद स्टार्क की 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई गेंद उनके हेलमेट से टकराई। यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल और विराट कोहली के आउट होने के बाद एकमात्र ऋषभ पंत ही सीनियर खिलाड़ी हैं। उनके बाद बल्लेबाजी में युवा नीतीश रेड्डी हैं, लेकिन अगर पंत चलते हैं तो भारत सम्मानजनक स्कोर खड़ा सकता है।


इस मुकाबले में भारत की कप्तानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। कप्तान बुमराह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारत की सलामी जोड़ी एक बार फिर से जल्दी आउट हो गई। टीम को पहला झटका 11 के स्कोर पर लगा, जब केएल राहुल मिचेल स्टार्क की बॉल पर सैम कोंस्टास को कैच थमा बैठे।

इसके कुछ देर बाद यशस्वी जायसवाल को भी स्टॉक बोलैंड ने पवेलियन भेज दिया। कोहली और गिल टिककर खेल रहे थे। इस बीच लंच से ठीक पहले आखिरी ओवर नाथन लियोन गेंदबाजी करने आए और उनकी गेंद पर गिल ने आगे बढ़कर खेलने का प्रयास किया, गेंद बल्ले का किनारा लेती हुई स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों में चली और भारत ने अपना महत्वपूर्ण तीसरा विकेट खो दिया। शुभमन गिल को रोहित की जगह खिलाया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story