haribhoomi hindi news
T20 World Cup 2026 के सुपर-8 के बीच रिंकू सिंह पारिवारिक स्वास्थ्य कारणों से टीम छोड़कर घर लौटे। ज़िम्बाब्वे मैच में उनकी उपलब्धता पर संशय।

ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण के बीच भारतीय ऑलराउंडर रिंकू सिंह पारिवारिक स्वास्थ्य आपातकाल के कारण टीम होटल छोड़कर उत्तर प्रदेश लौट गए हैं। यह घटनाक्रम ज़िम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में होने वाले मुकाबले से ठीक पहले सामने आया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू के पिता खानचंद सिंह गंभीर रूप से बीमार हैं और ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

with father
रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह के साथ। 
with shahrkh
शाहरुख खान के साथ रिंकू सिंह और उनके माता-पिता। 

प्रैक्टिस सेशन में नहीं दिखे, मैच में उपलब्धता पर संशय
रिंकू मंगलवार को चेन्नई स्थित MA चिदंबरम स्टेडियम में टीम के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए। सूत्रों के अनुसार, वे ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को होने वाले मैच में उपलब्ध नहीं रह सकते हैं।

प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव
रिंकू की अनुपस्थिति में टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर सकता है। संजू सैमसनको प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। इसके अलावा, अक्षर पटेल की वापसी पर भी चर्चा है, जिन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में बाहर रखा गया था।

सुपर-8 में भारत की स्थिति
डिफेंडिंग चैंपियन भारत को सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से 76 रन की हार झेलनी पड़ी थी। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को अपने बाकी मुकाबले जीतने होंगे।

रिंकू सिंह ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक भारत के सभी मैचों में हिस्सा लिया है और कुल 24 रन बनाए हैं। डेथ ओवर्स में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले रिंकू टीम के बैलेंस के लिए महत्वपूर्ण हैं, साथ ही वे शानदार फील्डर भी हैं। उनकी अनुपस्थिति भारत के लिए बड़ा झटका होगी। 

पिछले मैच में, सुपर 8 स्टेज के साउथ अफ्रीका के खिलाफ, रिंकू ने एक भी रन नहीं बनाया था। उस मैच में डेविड मिलर की 63 रनों की पारी की मदद से साउथ अफ्रीका ने 187/7 बनाए, जबकि भारत 111 रनों पर सिमट गई और 76 रनों से हार गई।

7