Pathum Nissanka: पथुम निसांका का फैन हुआ दिग्गज स्पिनर, जानें क्यों की इतनी तारीफ

Ravichandran Ashwin on Pathum Nissanka
X
पथुम निसांका की बल्लेबाजी का फैन हुआ भारतीय स्पिनर
Pathum Nissanka: पथुम निसांका ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में शतक ठोका। भारतीय स्पिनर आर.अश्विन ने उनकी जमकर तारीफ की।

Pathum Nissanka: श्रीलंका ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही 3 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने लंका को 2-1 से मात दे दी। इस जीत ने श्रीलंका को बहुत बड़ी खुशी दी है, क्योंकि श्रीलंका ने 10 साल के बाद इंग्लैंड में कोई टेस्ट मैच जीता है। हालांकि लंका ने दो लगातार टेस्ट हारने के बाद लंकाई टीम ने जबरदस्त वापसी की।

श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। निसांका ने 127 रनों की पारी खेलकर जीत अपनी टीम की झोली में डाल दी। निसांका ने पारी में 13 चौके और 2 छक्के जड़ें। उन्होंने टेस्ट के पांचवे दिन वनडे के अंदाज में बल्लेबाजी की। श्रीलंका की जीत में पथुम निसांका के अलावा लाहिरू कुमारा और विश्वा फर्नोंडो ने भी शानदार गेंदबाजी की।

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने निसांका को श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बताया। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में निसांका की जमकर तारीफ की। पथुम निसांका हाल के दिनों में श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बन गए हैं। उन्होंने एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका ने अंग्रेजों से लिया दो हार का बदला, ओवल में 26 साल बाद जीती लंका

श्रीलंका को 10 साल बाद मिली जीत
श्रीलंका ने इंग्लैंड में आखिरी बार जून 2014 में एंजिलो मैथ्यूज की कप्तानी में टेस्ट मैच जीता था। उनकी कप्तानी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को सीरीज हराई थी। इस मैच में भी मैथ्यूज क्रीज पर मौजूद थे, जबकि निसांका ने विजयी रन बनाए। जहां निसांका 124 गेंदों में 127 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं मैथ्यूज ने 61 गेंदों में 32 रन बनाए। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 126 गेंदों में 111 रनों की नाबाद साझेदारी की।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story