mi vs lsg highlights: मुंबई ने लखनऊ को 54 रन से हराया, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की, बुमराह ने मलिंगा को छोड़ा पीछे

mi vs lsg highlights: आईपीएल 2025 में रविवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया। ये मुंबई की इस सीजन में लगातार पांचवीं जीत है। इसके साथ ही मुंबई के प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार है। मुंबई की जीत में जसप्रीत बुमराह का अहम रोल रहा। बुमराह ने मैच में 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए और मुंबई के लिए आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हो गए। अब बुमराह (174 विकेट) हो गए हैं। उन्होंने लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा है।
बुमराह के अलावा ट्रेंट बोल्ट ने भी 3 विकेट लिए। 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स 20 ओवर में 161 रन बना सकी। लखनऊ के लिए आयुष बदोनी ने 35 और मिचेल मार्श ने 34 रन की पारी खेली।
लखनऊ ने टॉस जीतकर इस मुकाबले में गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। मुंबई की तरफ से ओपनर रयान रिकेल्टन ने 58 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद में 54 रन कूटे। आखिरी के ओवर में नमन धीर ने 11 गेंद में 25 और कॉर्बिन बॉश ने 10 गेंद में 20 रन ठोके। लखनऊ की तरफ से मयंक यादव ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट झटके। उनके अलावा आवेश खान को भी दो सफलता मिली।
मयंक यादव ने करीब 6 महीने बाद क्रिकेट मैदान में वापसी की। वो स्ट्रेस इंजरी से जूझ रहे थे। मयंक ने रोहित शर्मा के अलावा मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या का विकेट हासिल किया था।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा।
इम्पैक्ट सब: जसप्रीत बुमराह, रॉबिन मिन्ज़, सत्यनारायण राजू, राज बावा, रीस टॉपली।
लखनऊ सुपर जायंट्स : ऋषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, एडन मारक्रम, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दिग्वेश राठी, अब्दुल समद, आवेश ख़ान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
इम्पैक्ट सब: डेविड मिलर, युवराज चौधरी, आकाश सिंह, शाहबाज़ अहमद, हिम्मत सिंह।