Logo
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 का 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला बारिश से प्रभावित हो सकता है। 80% तक बारिश की आशंका, DLS लागू होने की संभावना।

क्रिकेट फैंस जिस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उस भारत-पाकिस्तान क्लैश पर अब मौसम का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप A का यह मुकाबला 15 फरवरी, रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी ने चिंता बढ़ा दी है।

लो-प्रेशर एरिया से बिगड़ सकता है खेल
श्रीलंका के मौसम विभाग ने स्पेशल एडवाइजरी जारी कर बताया है कि बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया विकसित हो सकता है। इसके असर से कोलंबो में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मैच के समय यानी शाम के घंटों में 50% से 80% तक बारिश की संभावना बताई जा रही है। कुछ वेदर मॉडल्स 65-70% तक चांस दिखा रहे हैं। दिन में तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, लेकिन हाई ह्यूमिडिटी और क्लाउडी कंडीशन मैच में रुकावट डाल सकती है।

inda vs pakistan match weather update
inda vs pakistan match weather update

DLS या वॉशआउट की आशंका
अगर बारिश ज्यादा हुई तो मुकाबला छोटा किया जा सकता है या फिर DLS मेथड लागू हो सकता है। लगातार बारिश की स्थिति में मैच पूरी तरह धुलने की भी आशंका है। हाल के दिनों में कोलंबो में अनियमित बारिश देखी गई है, जिससे आयोजकों की चिंता बढ़ी हुई है।

राजनीतिक ड्रामा के बाद मैदान में उतरेंगी टीमें
यह मुकाबला पहले ही चर्चा में था, क्योंकि पाकिस्तान नवाज सरकार ने शुरुआती दौर में भारत के खिलाफ खेलने को लेकर सख्त रुख अपनाया था। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से बातचीत और BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम की मध्यस्थता के बाद पाकिस्तान ने मैच खेलने पर सहमति दी।

टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से हो रहा है, लेकिन पाकिस्तान के सभी ग्रुप स्टेज मुकाबले श्रीलंका में ही शेड्यूल किए गए हैं।

भारत का पलड़ा भारी 
भारत की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा कर रहे हैं। दोनों टीमों में स्टार बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों की भरमार है। जहां तक टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों बीच मुकाबले की बात है, तो अब तक कुल 8 मैच खेले गए, जिसमें से भारत ने 7 पर जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ एक मैच ही जीत पाया है। हेड टु हेड में भारत का पलड़ा भारी है। 

यह मुकाबला सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा और राइवलरी का भी सवाल है। अब सबकी निगाहें आसमान पर टिकी हैं- क्या बारिश खेल बिगाड़ेगी या फैंस को पूरा 40 ओवर का रोमांच देखने मिलेगा?

5379487