Logo
ind vs pak playing xi: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो में टी20 विश्व कप का अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है।

ind vs pak playing xi: मेंस टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया अपनी जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से रविवार को पाकिस्तान से भिड़ने जा रही। दोनों टीमें अब तक अपने-अपने दोनों ग्रुप मैच जीत चुकी हैं। ऐसे में जो भी टीम यह मैच जीतेगी,उसके ग्रुप-ए में टॉप पर रहने की संभावना काफी मजबूत हो जाएगी।

कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है। स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा बीमारी के कारण नामीबिया के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे लेकिन अब वह वापसी के लिए तैयार। उनकी एंट्री के साथ ही संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता। अभिषेक बाएं हाथ के बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। किशन इस समय शानदार फॉर्म में हैं और पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने को बेताब होंगे।

नंबर तीन पर तिलक वर्मा अपनी जगह बरकरार रखेंगे जबकि नंबर 4 पर खुद सूर्यकुमार उतरेंगे। हालांकि टूर्नामेंट में भारत को कुछ बार मिडिल ऑर्डर में झटके लगे हैं,इसलिए पाकिस्तान के खिलाफ यह जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी।

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मजबूती देते हैं। वहीं अंत के ओवर में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह जैसे फिनिशर मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं।

स्पिन विभाग में अक्षर पटेल और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अहम भूमिका निभा सकते हैं। कोलंबो के विकेट और पाकिस्तान के खिलाफ अच्छे रिकॉर्ड को देखते हुए कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है लेकिन ऐसी सूरत में भारत को अर्शदीप सिंह को बाहर बैठाना पड़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिर जसप्रीत बुमराह के साथ हार्दिक पंड्या नई गेंद संभाल सकते हैं। उनका पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। 

कुल मिलाकर टीम इंडिया संतुलित नजर आ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ यह संयोजन कितना कारगर साबित होता है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11: 1 ईशान किशन (विकेट कीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 हार्दिक पांड्या, 6 शिवम दुबे, 7 रिंकू सिंह, 8 अक्षर पटेल, 9 कुलदीप यादव, 10 वरुण चक्रवर्ती, 11 जसप्रीत बुमराह।
 

5379487