IND vs NZ Test score: 150 रन पर न्यूजीलैंड को 8वां झटका, यंग अर्धशतक जमाकर आउट, भारत पर बढ़त 127 रन

ind vs nz 3rd test day 2 live score
X
ind vs nz 3rd test day 2 live score
IND vs NZ 3rd test day 2 score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा। मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के 150 रन पर 8 विकेट गिर चुके हैं। भारत पर न्यूजीलैंड की बढ़त 110 रन की हो गई है।

IND vs NZ 3rd test day 2 score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के 235 रन के जवाब में भारत की पहली पारी 263 रन पर खत्म हुई। इस तरह भारत ने न्यूजीलैंड पर पहली पारी के आधार पर 28 रन की लीड ली। भारत की तरफ से पहली पारी में शुभमन गिल ने सबसे अधिक 90 रन की पारी खेली। एजाज पटेल ने न्यूजीलैंड की तरफ से 5 विकेट हासिल किए। ईश सोढ़ी को 1 सफलता मिली।

इससे पहले, भारत ने दूसरे दिन कल के 86 रन पर 4 विकेट के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने पहले सेशन में शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने पांच रन प्रति ओवर बनाए और पहले 100 और फिर 150 रन का आंकड़ा पार किया। इस दौरान गिल ने अपना सातवां और पंत ने 13वीं फिफ्टी पूरी की। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी हुई। पंत ने महज 36 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के मारे।

ये न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भारतीय की सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले, यशस्वी जायसवाल ने पुणे टेस्ट में 41 गेंद में पचास रन ठोके थे। गिल-पंत की पार्टनरशिप टूटने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई और 47 रन पर 4 विकेट गिर गए। पंत 60 रन पर आउट हुए। इसके बाद रवींद्र जडेजा 14, सरफराज खान 0, आर अश्विन 6 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 38 रन ठोके।

एक समय टीम इंडिया का स्कोर 78 रन पर एक विकेट था। लेकिन 6 रन और जोड़ने में टीम इंडिया ने 3 और विकेट गंवा दिए। एजाज पटेल ने लगातार दो गेंद पर यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को आउट किया। फिर विराट कोहली एक रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए। वो 4 रन बना सके। यशस्वी 30 रन जोड़ सके जबकि सिराज शून्य पर आउट हुए थे। वहीं, मैट हेनरी ने रोहित शर्मा को आउट किया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story