आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत और नीदरलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Netherlands national cricket team) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया। विश्व के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज माने जा रहे अभिषेक लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हो गए। इस बार उन्हें नीदरलैंड के स्पिनर आर्यन दत्त ने क्लीन बोल्ड किया। पावरप्ले में आई यह विकेट भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। अभिषेक ने आक्रामक अंदाज में खेलना चाहा, लेकिन तीसरी ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए और गेंद सीधे ऑफ स्टंप ले उड़ी।
इससे पहले पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ भी वे गोल्डन डक पर आउट हुए थे। मैच से पहले किस्मत बदलने के लिए उन्होंने मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनी और माथे पर बंदाना बांधा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, लेकिन मैदान पर इसका कोई असर नहीं दिखा।

भारत पहले ही सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुका है और ग्रुप स्टेज में अजेय रहा है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट के लिए अभिषेक का लगातार फ्लॉप होना चिंता का कारण है, क्योंकि आगे के मुकाबले और चुनौतीपूर्ण होंगे। दूसरी ओर नीदरलैंड के लिए यह मैच करो या मरो जैसा था और उनकी रणनीति शुरुआती ओवरों में स्पिन से दबाव बनाने की रही, जो सफल भी रही।
अभिषेक के खराब प्रदर्शन के बावजूद भारतीय बल्लेबाजी क्रम में गहराई है। ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी संभालने की कोशिश की। अब सबकी नजर इस पर रहेगी कि क्या अभिषेक सुपर-8 में वापसी कर पाते हैं या उनका यह खराब दौर टीम की रणनीति बदलने पर मजबूर करेगा।
पिछले 7 T20I में अभिषेक शर्मा
- O(1) vs NZ
- 68*(20) vs NZ
- 0(1) vs NZ
- 30(16) vs NZ
- 0(1) vs USA
- 0(4) vs PAK
- 0(3) vs NAM
पिछली 7 इनिंग्स में 5 डक, अभिषेक शर्मा T20 WC 2026 में एक भी रन नहीं बना सके।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ।
नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), जाक लियोन-कैशे, नुआ क्रॉस, रूलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त और काइल क्लीन।










