शर्मनाक: एशियन गेम्स 2018 में जीता मेडल, अब घर आते ही चाय बेचने लगा ये खिलाड़ी

एशियन गेम्स 2018 में भारत ने अब तक का अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन दिया है। भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इन खेलों में 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।
एक तरफ जहां पदक जीतने वाले खिलाड़ियों पर पैसे बरस रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले हरीश कुमार इंडोनेशिया से आते ही चाय बेचने को मजबूर है।
इसे भी पढ़ें: खूबसूरत स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर इस भारतीय क्रिकेटर की हैं वाइफ, तस्वीरों में जानें दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी
बता दें कि हरीश ने संदीप, धीरज, ललित के साथ इंडोनेशिया में सेपक टकरा टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। हरीश दिल्ली के मशहूर मजनू का टीला में अपने पिता के साथ चाय का ठेला लगाते हैं।
देश वापस लौटने पर हरीश का स्वागत गाजे-बाजे के साथ हुआ। लेकिन फिर उनको घर चलाने के लिए अपने पुराने धंधे पिता की चाय की दुकान पर लोगों को चाय सर्व करना पड़ रहा हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App