सुरेश प्रभु का देश के स्टार्ट अप समुदाय के लिए संदेश

वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने देश के स्टार्ट अप समुदाय के लिए सोशल मीडिया पर लाइव संबोधन दिया।
प्रभु ने अर्थ व्यवस्था और समाज के निर्माण में स्टार्ट-अप्स की भूमिका की सराहना की और स्टार्ट-अप समुदाय को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में तेजी से बदलाव हो रहा है और स्टार्ट-अप्स को इन परिवर्तनों का न केवल लाभ उठाना है बल्कि इन बदलावों को गति प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि जोखिम उठाने वाले लोगों का भविष्य उज्ज्वल है। प्रभु ने स्टार्ट-अप समुदाय को बताया कि वे स्वयं को भी स्टार्ट-अप परिवार के प्रति उत्तरदायी मानते हैं।
उन्होंने स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। सरकार की भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार बाधाएं दूर करने और स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा, ‘राज्य के अधिकार’ से स्टार्ट-अप्स पारिस्थितिकी तंत्र और अधिक सफल बनेगा। उन्होंने स्टार्ट-अप समुदाय के कल्याण की कामना की और उन्हें शानदार, सफल तथा श्रेष्ठ बनने के लिए प्रेरित किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS