HBA Scheme: घर बनाने मिलेंगे 25-25 लाख, मोदी सरकार की नई स्कीम; जानें किसे मिलेगा लाभ?

House Building Advance Scheme
House Building Advance Scheme: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने अच्छी योजना लॉन्च की है। वह House Building Advance (HBA) Scheme 2025 के तहत घर बनाने या खरीदने के लिए 25 लाख तक एडवांस ले सकेंगे। खास बात ये कि यदि पति-पत्नी दोनों सरकारी नौकरी में हैं, तो दोनों को अलग-अलग यानी कुल 50 लाख रुपये एडवांस ले सकते हैं।
HBA Scheme की मुख्य विशेषताएं
- अधिकतम एडवांस: 34 माह की बेसिक-पे या 25 लाख। इनमें से जो भी कम हो
- वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज दर 7.44% निर्धारित की गई है।
- पति-पत्नी दोनों को अलग-अलग फायदा ले सकते हैं।
- एडवांस केवल एक बार ही मिलेगा
- मकान विस्तार के लिए अधिकतम 10 लाख मिलेंगे
- रीपेमेंट: 15 साल में मूलधन और 5 साल में ब्याज
- घर/फ्लैट का बीमा अनिवार्य
HBA Scheme लाभ किसे मिलेगा ?
सभी स्थायी केंद्रीय सरकारी कर्मचारी
अस्थायी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम 5 साल सेवा अनिवार्य
अखिल भारतीय सेवाओं के सदस्य
केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारी
प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अधिकारी
निलंबन की स्थिति में भी पात्र (जमानत के साथ)
HBA Scheme: किस काम के लिए मिलेगा एडवांस?
अपने नाम या संयुक्त स्वामित्व वाली जमीन पर मकान निर्माण
प्लॉट खरीदकर घर बनाने के लिए
नया घर या फ्लैट खरीदने के लिए
मकान के मेंटीनेंस और विस्तार के लिए
पुराने होम लोन के भुगतान के लिए
HBA Scheme: मकान की लागत सीमा
HBA Scheme का लाभ लेने के लिए मकान की लागत संबंधी शर्त रखी गई है। इसके लिए मकान की लागत बेसिक पे का 139 गुना या 1 करोड़ रुपये जो भी कम हो जरूरी है। विशेष परिस्थिति में विभागीय प्रमुख इस मूल्य पर 25% तक छूट दे सकते हैं। इसमें जमीन कीमत नहीं जोड़ी गई।
HBA योजना का उद्देश्य क्या है?
केंद्र सरकार की HBA योजना का उद्देश्य कम ब्याज पर होम लोन उपलब्ध कराना है। ताकि, केंद्रीय कर्मचारियों के अनने घर का सपना पूरा हो सके। पति-पत्नी दोनों के लिए अलग-अलग लाभ होने से इसका फायदा दोगुना हो सकता है।
