Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र ने संसद में दिया जवाब, राज्य सरकारों ने बढ़ाई महंगाई

राज्यसभा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर जवाब दिया है। एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी गई।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र ने संसद में दिया जवाब, राज्य सरकारों ने बढ़ाई महंगाई
X

संसद के मानसून सत्र का बुधवार को 8वां दिन है। राज्यसभा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर जवाब दिया है। एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी गई।

हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि बीते एक साल से केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर किसी भी तरह के केंद्रीय करों पर कोई बढ़ोतरी नहीं की है। अब तेल कंपनियां ही रेट तय करती हैं। सरकार का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आगे कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा बिक्री कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण अंतर्राष्ट्रीय उत्पाद की कीमतों में वृद्धि है। इसके अलावा विभिन्न राज्य सरकारों के द्वारा तेल पर लगने वाला टैक्स इसका रेट बढ़ा रहा है। वैट में बढ़ोतरी के कारण आधार मूल्य में वृद्धि की वजह से यह हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकार कच्चे तेल, पेट्रोल और डीजल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव से जुड़े मुद्दे को विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उठाती है। उन्होंने कहा कि साल 2010 और 2014 में पिछली सरकर ने तेल कंपनियों को दाम बढ़ाने की जिम्मेदारी दी थी।

और पढ़ें
Next Story