Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पंजाब में भगवंत मान कैबिनेट का होने जा रहा कल विस्तार, ये 5 विधायक मंत्री बनने की रेस में आगे

पंजाब में भगवंत मान कैबिनेट का होने जा रहा कल विस्तार, ये 5 विधायक मंत्री बनने की रेस में आगे
X

पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) 4 जुलाई सोमवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार (cabinet Expand) करने जा रहे हैं। उम्मीद है कि 5 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। रविवार को पार्टी सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह सोमवार शाम 5 बजे पंजाब राज भवन में आयोजित किया जाएगा।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में पहली बार विस्तार होगा। कैबिनेट में 5 मंत्रियों के शामिल होने के बाद मान कैनिनेट में सीएम समेत 15 की संख्या हो जाएगी।

कई विधायकों के नाम जिसमें अमन अरोड़ा का नाम भी शामिल है। सुनाम से दो बार विधायक सर्वजीत कौर मनूके, गजराओ से दो बार की विधायक बलजिंदर कौर, बुढ़लाडा से दो बार विधायक बुधराम, अमृतसर साउथ से विधायक इंदरबीर सिंह निज्जार और अनमोल गगन मान खरड़ विधायक को मंत्री पद मिल सकता है। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से इन विधायकों के नाम का कोई ऐलान नहीं किया गया है। जो कैबिनेट विस्तार में शामिल होंगे।

2022 के विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो भगवंत मान की कैबिनेट में सीएम समेत 10 विधायकों को शामिल किया गया। जबकि कैबिनेट में 18 बर्थ हैं, मुख्यमंत्री को मिलाकर। वर्तमान में मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में 9 मंत्री हैं, जिसमें से मई महीने में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया था।

और पढ़ें
Vipin Yadav

Vipin Yadav

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा हरिभूमि में बतौर एक्सप्लेनर के रूप में कार्यरत हूँ। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग में विशेष रुचि है।


Next Story