Logo
election banner
Garry Kasparov Little Joke on Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने शुक्रवार, 3 मई को उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन कराया है। रायबरेली से उनकी मां सोनिया गांधी सांसद थीं। इस बार उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया है। इस तरह सोनिया गांधी ने अपनी विरासत वाली सीट राहुल गांधी को सौंप दी है।

Garry Kasparov Little Joke on Rahul Gandhi: खबर की शुरुआत एक पुराने वीडियो से। तारीख 1 मई...मतलब 3 दिन पहले कांग्रेस ने अपने X (पूर्व में ट्वीटर) हैंडल से लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मोबाइल पर शतरंज खेलते हुए राहुल गांधी का वीडियो पोस्ट किया। राहुल गांधी वीडियो में रूस के ग्रैंड मास्टर गैरी कास्परोव को अपना पसंदीदा शतरंज खिलाड़ी बता रहे हैं। उन्होंने कहा, 'शतरंज के खेल और राजनीति में कई समानताएं हैं।' राहुल ने खुद को राजनेताओं में सबसे अच्छा शतरंज का खिलाड़ी बताया था। 

आप कहेंगे कि इसमें खबर क्या है? तो भाई राहुल गांधी ने जिस ग्रैंड मास्टर का नाम राहुल गांधी ने लिया, उसका रिएक्शन आ गया है। यह नई खबर है। गैरी कास्परोव ने भी शतरंज और राजनीति को लेकर अपने विचार X पर व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी रवायत कहती है कि शीर्ष पर चुनौती देने से पहले आपको रायबरेली जीतना चाहिए। गैरी कास्परोव ने यह बातें एक GhoseSpot नाम के एक एक्स यूजर की पोस्ट को जवाब देते हुए लिखी थी।  

अच्छा हुआ गैरी कास्परोव और विश्वनाथन जल्दी रिटायर हो गए
GhoseSpot ने अपने एक्स पोस्ट में राहुल गांधी पर चुटीले अंदाज में कटाक्ष किया था। उसने गैरी कास्परोव और विश्वनाथन आनंद को टैग करते हुए लिखा कि बहुत राहत महसूस हो रही है कि @Kasparov63 और @vishy64theking जल्दी रिटायर हो गए और उन्हें हमारे समय की सबसे बड़ी शतरंज प्रतिभा का सामना नहीं करना पड़ा। इसी पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए गैरी ने लिखा था कि राहुल को पहले रायबरेली में जीत दर्ज करने के बारे में सोचना चाहिए। 

ग्रैंड मास्टर गैरी की पोस्ट संभवत: उनके रायबरेली सीट से नामांकन करने के संदर्भ में थी। राहुल गांधी ने शुक्रवार, 3 मई को उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन कराया है। रायबरेली से उनकी मां सोनिया गांधी सांसद थीं। इस बार उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया है। इस तरह सोनिया गांधी ने अपनी विरासत वाली सीट राहुल गांधी को सौंप दी है। राहुल वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहां 26 अप्रैल को वोटिंग हो चुकी है। 

कास्परोव बोले- यह छोटा सा मजाक था
गैरी कास्परोव की पोस्ट समाचारों की सुर्खियां बनीं तो वह फिर सामने आए। गैरी ने कहा कि यह छोटा सा मजाक था। हालांकि मैं एक राजनेता को अपने प्रिय खेल में हाथ आजमाते हुए देखने से नहीं चूक सकता। 

गैरी कास्परोव राजनीति में गहरी समझ रखते हैं। वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचकों में से एक हैं। हाल ही में रूस में कास्परोव के खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी हुआ था। उन्हें काफी समय तक क्रोएशिया में रहना पड़ा। वह पूर्व विश्व चैंपियन हैं। उन्हें शतरंज के महानतम खिलाड़ियों में से गिना जाता है। 2005 में उन्होंने शतरंज खेल से संन्यास ले लिया था।

रणवीर शौरी ने पूछा- इस मूव को हैंडल कर पाएंगे
अभिनेता रणवीर शौरी ने एक्स पर राहुल गांधी के वीडियो को पोस्ट करते हुए कास्परोव को टैग किया था। उन्होंने पूछा था कि क्या आप इस मूव को हैंडल कर पाएंगे। शौरी ने जो वीडियो शेयर किया था, उसमें एक युवक राहुल के हाथ में अपना फोन रखता है, जिसे वह जमीन पर गिरा देते हैं। 

रणवीर शौरी की इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए गैरी ने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि मेरे छोटे से मजाकिया पोस्ट को भारतीय राजनीति में किसी की वकालत करने या विशेषज्ञता से जोड़कर नहीं देखा जाएगा। कभी मेरे लिए कहा गया था कि मैं 1000 आंखों वाला मास्टर हूं, जो सबकुछ देख सकता है। ऐसे में मैं एक राजनेता को अपने प्रिय खेल में हाथ आजमाते हुए देखने से नहीं रह सकता।  

22 साल की उम्र में बने थे विश्व चैंपियन
गैरी कास्परोव रिकॉर्ड 255 सप्ताह तक पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी रहे। कास्परोव 1985 में 22 वर्ष की उम्र में सबसे कम उम्र के निर्विवाद विश्व चैंपियन बने और अब एक राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। प्रतिष्ठित खिलाड़ी भारतीय महान विश्वनाथन आनंद के समकालीन हैं।

डी गुकेश को बताया था भारतीय भूकंप
हाल ही में, जब 17 वर्षीय डी गुकेश ने टोरंटो में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के चैलेंजर बनने के अपने रिकॉर्ड को बेहतर किया, तो कास्पारोव ने एक्स पर एक बधाई पोस्ट डाली थी। उन्होंने गुकेश को टोरंटो में भारतीय भूकंप की संज्ञा दी थी।

5379487