Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कर्नाटक: केरूर में दो समूहों के बीच झड़प के बाद 18 लोग गिरफ्तार, धारा 144 लागू- जानिए पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को एक स्थानीय यासीन और अरुण- लक्ष्मण के बीच टकराव हुआ। अरुण- लक्ष्मण दोनों भाइयों ने यासीन से महिलाओं के साथ छेड़खानी के बारे में पूछताछ की।

कर्नाटक: केरूर में दो समूहों के बीच झड़प के बाद 18 लोग गिरफ्तार, धारा 144 लागू- जानिए पूरा मामला
X

कर्नाटक (Karnataka) में बागलकोट (Bagalkot) के केरूर (Kerur town) में बुधवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद शहर में शुक्रवार तक धारा 144 (Section 144) लगा दी गई है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। केरूर कस्बे में हुई इस घटना के दौरान वाहनों (vehicles fire) में आग लगा दी गई और दोनों समुदायों के सदस्यों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया।

महिलाओं से छेड़खानी के बाद शुरू हुई झड़प

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को एक स्थानीय यासीन और अरुण- लक्ष्मण के बीच टकराव हुआ। अरुण- लक्ष्मण दोनों भाइयों ने यासीन से महिलाओं के साथ छेड़खानी के बारे में पूछताछ की। इस दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई, फिर देखते ही देखते उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई।

बाद में यासीन ने अपने 10 से 15 दोस्तों के साथ अरुण और लक्ष्मण पर हमला कर दिया। तब अरुण और लक्ष्मण के दोस्तों ने यासीन और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच पथराव हो गया। झड़प में चार लोगों के घायल होने की खबर है। लड़ाई के दौरान अरुण और लक्ष्मण को चाकू के हमले से घायल हो गए।

दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे अब खतरे से बाहर हैं। बुधवार को हुई झड़प के बाद केरूर शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा किसी भी तरह की सभाओं पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

और पढ़ें
Next Story