- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान जैश का आतंकी ढेर
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण हुआ कम, लोधी रोड में 217 रिकॉर्ड हुआ AQI
- भारत ने अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
- Breaking: गोवा में MiG-29K फाइटर एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
- महाराष्ट्र: राफेल पर राहुल गांधी से माफी मांगने को लेकर मुंबई में भाजपा का विरोध प्रदर्शन
- Ayodhya Verdict Live: 15 दिनों के अंदर होगी सुन्नी बोर्ड की बैठक, रामलला के मुख्य पुजारी के घर की सुरक्षा बढ़ी
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण, जानें आज कितना है AQI
- भीमा कोरेगांव विवाद: पुणे कोर्ट से सभी आरोपियों को दिया बड़ा झटका, जमानत याचिका की खारिज
- महाराष्ट्र: मातोश्री के बाहर शिवसेना नेता ने लगाए पोस्टर, लिखा- 'मेरा विधायक, मेरा मुख्यमंत्री'
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत, AQI में आई थोड़ी सी गिरावट
Breaking: पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का हैदराबाद में निधन, कांग्रेस ने जताया दुख
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का बीती रात हैदराबाद में निधन हो गया। वह 77 साल के थे। रेड्डी को शहर के गचीबोवली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का बीती रात हैदराबाद में निधन हो गया। वह 77 साल के थे। रेड्डी को शहर के गचीबोवली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट को मुताबिक, उन्हें निमोनिया की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उनकी हालत गंभीर हो गई और रविवार को सुबह 1.29 बजे उनका निधन हो गया।
Telangana: Former Union Minister and Congress leader, Jaipal Reddy, passes away in Hyderabad. (File pic) pic.twitter.com/kqbCJAH7jH
— ANI (@ANI) July 27, 2019
बता दें कि रेड्डी ने उस्मानिया विश्वविद्यालय में छात्र नेता के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी। 1970 के दशक में कांग्रेस के लिए चुने गए। वहीं उन्होंने आपातकाल के विरोध में पार्टी छोड़ दी थी और जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने 1985 और 1988 के बीच पार्टी के लिए महासचिव के रूप में कार्य किया।
इसके बाद रेड्डी ने अगले दशक में कांग्रेस में फिर से वापसी की। वो इंद्रकुमार गुजराल सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री रहे। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के पहले कार्यकाल के दौरान रेड्डी ने शहरी विकास और संस्कृति जैसे विभागों की जिम्मेदारी संभाली।
उन्होंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की भूमिका को बनाए रखा। रेड्डी को बाद में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री बनाया गया और जल्द ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालयों में स्थानांतरित भी कर दिया गया। इस तरह वो कांग्रेस की नींव से जुड़े रहे।
कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी के निधन की खबर सुनकर हम दुखी हैं। वो एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे जो 5 बार लोकसभा सांसद, 2 बार राज्यसभा सांसद और 4 बार विधायक रहे। हमें उम्मीद है कि इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और दोस्तों को इस समय में ताकत मिलेगी।