दिल्लीः दार्जिलिंग नगर पालिका के 17 पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी का थामा दामन
दार्जिलिंग नगर पालिका के सत्रह पार्षद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। सभी 17 पार्षद पहले गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के साथ थे।

पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग नगर पालिका के सत्रह पार्षद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। सभी 17 पार्षद पहले गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के साथ थे। इन पार्षदों ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष मुकुल रॉय की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।
17 Councillors of Darjeeling Municipality join Bharatiya Janata Party at Delhi. All 17 Councillors were earlier with Gorkha Janmukti Morcha. pic.twitter.com/lqDjQjMdVo
— ANI (@ANI) June 8, 2019
इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी के व्यवहार सामान्य नहीं है, किसी भी संस्था को ममता मानने को तैयार नहीं हैं। ममता ने जिस प्रकार विजय जुलूस निकालने नहीं दिया उससे पता चलता है कि वो दमन की नीति पर चल रही हैं, जिसका बीजेपी विरोध करती है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद से ही अन्य पार्टियों के पार्षद, विधायक और सांसद भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तब बड़ा झटका लगा था जब टीएमसी के दो विधायक और पचास पार्षद भाजपा में शामिल हो गए थे।
भाजपा महासचिव विजयवर्गीय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में लिखा कि राष्ट्र की मुख्य धारा में स्वागत है। भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल से लोकसभा की 18 सीटें जीतने बाद राज्य के 50 से ज्यादा पार्षद भाजपा में शरीक हुए। अब दार्जिलिंग के गोरखा जनमुक्ति मोर्चा से जुड़े 17 पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली।
राष्ट्र की मुख्य धारा में स्वागत है!
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) June 8, 2019
भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है! #WestBengal से लोकसभा की 18 सीटें जीतने बाद राज्य के 50 से ज्यादा पार्षद #BJP में शरीक हुए! अब दार्जिलिंग के गोरखा जनमुक्ति मोर्चा से जुड़े 17 पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली!
बढ़ता कुनबा, बढ़ती जिम्मेदारी! pic.twitter.com/8zWPhXajB5
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App