Logo
election banner
Prashant Kishor BJP NDA Lok Sabha Polls: जन सुराज अभियान के मुखिया और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ती तो ज्यादा फायदे में रहती।

Prashant Kishor BJP NDA Lok Sabha Polls: खबर की शुरुआत एक दिन पुरानी घटना से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चर्चा में हैं। वजह भी खास है। मर जाना कुबूल है, लेकिन NDA में जाना कुबूल नहीं है...ऐसा दावा करने वाले नीतीश कुमार लालू यादव की पार्टी छोड़कर भाजपा के साथ आ गए हैं। उन्होंने बिहार में नई सरकार बनाई और खुद 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अब कोई नीतीश कुमार को पलटू चाचा कह रहा है तो कोई गया राम आया राम कहकर संबोधित कर रहा है। इन सब बातों से बेफिक्र नीतीश कुमार ने सोमवार को अपनी पहल कैबिनेट मीटिंग भी निपटा ली। 

इन सबके बीच जन सुराज अभियान के मुखिया और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ती तो ज्यादा फायदे में रहती। अगर नीतीश पलटूराम हैं तो बीजेपी भी पलटने वाली पार्टी है। भाजपा ने INDIA ब्लॉक को धराशायी करने के लिए नीतीश कुमार को अपने पाले में लिया है। लेकिन अगर अकेले चुनाव लड़ती तो ज्यादा फायदे में रहती।

20 सीट से ज्यादा मिली तो नौकरी छोड़ दूंगा
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार अपने आखिरी पल में आखिरी पारी खेल रहे हैं। वो कब क्या करेंगे किसी को नहीं पता। जनता ने उन्हें नकार दिया है। इसलिए वे कुर्सी बचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश की पार्टी जदयू 20 सीटों पर सिमट जाएगी। फिर चाहे वह किसी भी गठबंधन के साथ लड़ रहे हों। अगर उन्हें 20 से अधिक सीटें मिलती हैं, तो मैं अपनी नौकरी छोड़ दूंगा। जेडीयू-बीजेपी गठबंधन 2025 के विधानसभा चुनाव तक टिक नहीं पाएगा।

प्रशांत किशोर आजतक से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए आगामी लोकसभा चुनावों में क्लीन स्वीप करेगा। बिहार में जिस तरह भाजपा ने नीतीश कुमार से हाथ मिलाया है, वह विपक्षी INDIA गुट को नष्ट करने की चाल है। 

2019 में किस दल को मिलीं कितनी सीटें

पार्टी सीट
भाजपा 303
कांग्रेस 52
डीएमके 23
तृणमूल कांग्रेस 22
वाईएसआर कांग्रेस 22
निर्दलीय 04
अन्य 116

2022 में नीतीश ने बीजेपी से तोड़ा था गठबंधन
नीतीश कुमार ने रविवार को राजद और कांग्रेस से नाता तोड़ लिया। इसके बाद रिकॉर्ड नौवीं बार एनडीए गठबंधन के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जद (यू) सुप्रीमो अगस्त 2022 में महागठबंधन में शामिल हुए थे। उस वक्त उन्होंने भाजपा पर उनकी जदयू पार्टी को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उससे नाता तोड़ लिया था।

5379487