महाराष्ट्र के चंद्रपुर की रैली में बोले पीएम मोदी:कांग्रेस समस्याओं की जननी, इसने तुष्टिकरण के लिए आतंकियों को संरक्षण दिया

PM Modi Chandrapur Rally
X
PM Modi Chandrapur Rally
PM Modi Chandrapur Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रैली को संबोधित किया। मंच से कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस को सभी समस्याओं की जननी बताया।

PM Modi Chandrapur Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रैली को संबोधित किया। मंच से उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों का यह दायित्व होता है कि वह जनता की समस्याओं का समाधान करे। लेकिन, कांग्रेस पार्टी खुद ही समस्याओं की जननी है। आप आजादी क बाद से गिनना शुरू कीजिए। देश का विभाजन मजहब के नाम पर किसने कराया। देश के आजाद होते ही कश्मीर में समस्या खड़ी कर दी गई। कश्मीर को किसने मुसीबत में डाला।

'लाल आतंकवाद किसकी देन'
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे आसपास ही दुनिया के कई देश आजाद हुए लेकिन वह हमसे आगे बढ़ गए। ज्यादातर समय देश में किसकी सरकार थी। देश दशकों तक आतंकवाद का शिकार रहा। आए दिन कहीं पर भी बम ब्लास्ट हो जाते थे। तुष्टिकरण के लिए आतंकवादियों को संरक्षण कौन देता था। देश में नक्सलवाद जैसी समस्या विकराल हो गई। यह लाल आतंकवाद किसकी देन है।

'राम मंदिर के निर्माण में अडंगा किसने डाला?'
साथियों, आजादी के सात दशक बाद तक राम मंदिर का 500 साल पुराना विवाद बना हुआ था। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर अड़ंगा कौन लगाता था। कोर्ट में किस पार्टी के लोग भगवान के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। कौन सी पार्टी के वकील सुप्रीम कोर्ट में जाकर कहते थे कि राम मंदिर पर फैसला ना सुनाया जाए। किस पार्टी ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन का बहिष्कार किया।

बाबा साहेब अंबेडकर को किसने भारत रत्न नहीं मिलने दिया?
प्रधानमंत्री माेदी ने कहा कि किस पार्टी ने दशकों तक बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न नहीं मिलने दिया। इतने दशकों से हमारे देश के लोग पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधनिक दर्जा देने की बात कर रहे थे। किसने पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ धोखा दिया। इन सारे सवालों का जवाब एक ही है। कांग्रेस इन सभी चीजों के लिए जिम्मेदार है। पीएम मोदी ने कहा कि एक करेले को चाहे घी में फ्राई करें या उसमें चीनी मिलाएं उसका स्वाद नहीं बदलने वाला।

आज देश में नक्सलवाद कमजोर हुआ
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। आपने एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया तो हमने देश की बड़ी बड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान किया है। आज महाराष्ट्र ही नहीं पूरे देश में नक्सलवाद कमजोर पड़ गया है। जिस गढ़चिरौली की चर्चा नक्सली गतिविधियों के लिए होती थी, आज उसकी चर्चा विकास और स्टील कंपनियों के लिए हो रही है। हमार गढ़चिरौली अब फौलाद सिटी बनने जा रहा है।

यह चुनाव स्थिरता और अस्थिरता के बीच
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह चुनाव स्थिरता और अस्थिरता के बीच है। एक तरफ बीजेपी है, जो देश के लिए मजबूत और बड़े फैसले लेने में विश्वास करती है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी और INDI अलाएंस है जो कहती है कि जहां भी सत्ता पाओ, खूब मलाई खाओ। महाराष्ट्र में लोकसभा की 45 सीटों के लिए 19 अप्रैल से पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story