प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम दौरे के दौरान भाजपा-एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बनने का भरोसा जताया। धेमाजी के गोगामुख में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस के सो कॉल्ड राजकुमार की हार की सेंचुरी आने वाली है।”
गोगामुख में मोदी का बड़ा दावा- असम में BJP की हैट्रिक तय!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में चुनावी माहौल को गरमाते हुए भाजपा के लिए मजबूत जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में बीजेपी-एनडीए की हैट्रिक तय है, क्योंकि जनता विकास और स्थिरता के साथ खड़ी है।
असम सहित देशभर की जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से मुझे केंद्र में हैट्रिक लगाने का अवसर मिला था। अब असम में बीजेपी की विजय के साथ ही कांग्रेस की पराजय की हैट्रिक लगने वाली है। pic.twitter.com/xkzz0KIjsi
— Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2026
“हार की सेंचुरी…” कांग्रेस पर मोदी का तंज
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने वर्षों तक असम के विकास को नजरअंदाज किया और सिर्फ राजनीति की। बिना नाम लिए उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि “कांग्रेस के सो कॉल्ड राजकुमार की हार की सेंचुरी आने वाली है।”
असम लगातार तीसरी बार बीजेपी-NDA सरकार बनाने जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के 'रिकॉर्ड राजकुमार' की पराजय की सेंचुरी बनने वाली है! pic.twitter.com/JP7hJc5gJ5
— Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2026
असम चुनाव से पहले मोदी का पावर शो, विपक्ष पर सीधा वार
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद से पार्टी ने असम के हितों के साथ समझौता किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दिया, जिससे राज्य की पहचान और संसाधनों को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि लाखों बीघा उपजाऊ जमीन पर अवैध कब्जे हुए और भाजपा सरकार अब इन पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
चाय से चिप तक: पीएम मोदी ने बताया असम का नया विजन
अपने भाषण में पीएम मोदी ने असम के बदलते स्वरूप पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पहले असम की पहचान सिर्फ चाय के लिए होती थी, लेकिन अब यह राज्य टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दुनिया असम को “चाय और चिप” दोनों के लिए जानेगी।
पीएम ने बताया कि असम में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे टीवी, फ्रिज, गाड़ियां और मोबाइल जैसे उपकरणों में इस्तेमाल होने वाली चिप्स का उत्पादन यहां होगा। इससे राज्य में रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।
At a tea garden in Dibrugarh this morning, got a glimpse of the culture of tea garden families. Their contribution to Assam’s progress is unparalleled. Here are the highlights…. pic.twitter.com/YrPuIrzWk4
— Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2026
चाय बागान में मोदी सेल्फी
इससे पहले प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का दौरा किया, जहां उन्होंने चाय बागान में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान पीएम ने उनके साथ सेल्फी ली और खुद चाय की पत्तियां भी तोड़ीं। यह दौरा उनके असम से जुड़ाव और यहां के श्रमिकों के प्रति सम्मान को दर्शाता है।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार असम के पारंपरिक उद्योगों को मजबूत करने के साथ-साथ नए उद्योगों को भी बढ़ावा दे रही है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल रही है।










