EVM probe: हरियाणा की दो लोकसभा सीटों पर EVM की जांच होगी, BJP की जीत पर कांग्रेस की शिकायत, ECI ने लिया संज्ञान

Haryana Lok Sabha EVM probe
X
Haryana Lok Sabha EVM probe
Haryana Lok Sabha EVM probe:  हरियाणा की दो महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों, करनाल और फरीदाबाद, पर EVM में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने जांच का आदेश दिया है। इन दोनों सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी

Haryana Lok Sabha EVM check: हरियाणा की दो महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों, करनाल और फरीदाबाद, पर EVM में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने जांच का आदेश दिया है। इन दोनों सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवारों ने चुनाव के दौरान अनियमितताओं की आशंका जताई थी।

कांग्रेस उम्मीदवारों की शिकायतें
करनाल से कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में EVM की जांच की मांग की थी। इसी तरह, फरीदाबाद से कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह ने भी गड़बड़ी की शिकायत की थी। इन शिकायतों के बाद ECI ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच का फैसला किया।

EVM गड़बड़ी की 8 शिकायतें
ECI के अनुसार, लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान EVM में गड़बड़ी की 8 शिकायतें मिली थीं, जिनमें हरियाणा की करनाल और फरीदाबाद सीटें भी शामिल थीं। इसके अलावा, राज्य विधानसभाओं के चुनावों के लिए भी 3 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें EVM की मेमोरी और माइक्रोकंट्रोलर की जांच की मांग की गई थी।

भाजपा ने दोनों सीटों पर की जीत हासिल
करनाल सीट से बीजेपी के मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को हराया था। खट्टर अब मोदी कैबिनेट में मंत्री बन चुके हैं। वहीं, फरीदाबाद सीट से बीजेपी के कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह को मात दी। गुर्जर भी मोदी कैबिनेट में तीसरी बार राज्यमंत्री बने हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story