Logo
election banner
PM Modi Barmer Rajasthan Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के बाड़मेर में रैली को संबोधित किया। संविधान नष्ट करने वाले आरोपों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर बाबासाहेब अंबेडकर खुद भी आ जाएं तो संविधान को खत्म नहीं कर सकते। इसके साथ ही

Babasaheb Ambedkar Constitution remarks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के बाड़मेर में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस द्वारा बीजेपी पर संविधान को नष्ट करने का आरोप लगाए जाने पर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार संविधान का सम्मान करती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर बाबासाहेब अंबेडकर खुद भी आ जाएं तो संविधान को खत्म नहीं कर सकते। इसके साथ ही कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर भी सवाल उठाए। 

संविधान के नाम पर झूठ बोलना  INDI गठबंधन का फैशन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी के साथ दशकों तक भेदभाव करने वाली कांग्रेस आजकर एक पुरानी रिकॉर्ड बजा रही है। जब भी चुनाव आता है तो संविधान के नाम पर झूठ बोलना INDI गठबंधन के साथियों का फैशन बना गया है। कांग्रेस ने बाबासाहेब को जीते जी उन्हें चुनाव हरवाया। बाबासाहेब को भारत रत्न नहीं मिलने दिया। देश में आपातकाल लगाकर संविधान को खत्म करने की कोशिश की, आज वही कांग्रेस मोदी को गाली देने के लिए संविधान के नाम पर झूठ का आड़ ले रही है। 

देश में संविधान दिवस मनाने की शुरुआत हमने की
पीएम मोदी ने कहा कि यह मोदी ही है जिसने देश में पहली बार संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की। कांग्रेस वालों ने संविधान दिवस मनाने का विरोध किया था। यह बाबासाहेब और संविधान का अपमान है या नहीं।  मोदी ने ही बाबा साहेब अम्बेडकर से जुड़े पांच तीर्थ स्थलों का विकास किया। इसलिए, कांग्रेस और INDI गठबंधन के झूठों और गप्पबाजी से सावधान रहना जरूरी है, जो बाबासाहेब अंबेडकर और संविधान का अपमान करते हैं। कांग्रेस वाले सुन लें कि 400 सीटें पार होने की बात जनता ने  इसलिए की है, क्योंकि आपने दस साल मुझे पार्लियामेंट में अच्छे काम करने से रोकने की कोशिश की।

भारत के खिलाफ नफरत से भरे हुए हैं इंडी अलाएंस वाले
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के खिलाफ इंडी अलाएंस वाले कितनी नफरत से भरे हुए हैं, यह कांग्रेस के मैनिफेस्टो में भी नजर आ रही है। कांग्रेस के मैनिफेस्टो में बंटवारे की गुनहगार मुस्लिम लीग की छाप आ रही है। अब इंडी अलाएंस में शामिल एक और दल ने बहुत खतरनाक ऐलान किया है। उन्होंने अपने मैनिफेस्टो में लिखा है कि हम भारत के परमाणु हथियारों को नष्ट कर देंगे। इसे दरिया में डुबो देंगे।

यह कैसा गठबंधन है जो भारत को शक्तिहीन करना चाहता है
पीएम मोदी ने कहा कि भारत जैसे देश जिसके दोनों तरफ पड़ोसियों के पास परमाणु हथियार हो, क्या उस देश में परमाणु हथियार को समाप्त होना चाहिए। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आपके यह इंडी अलाएंस के साथी किसके इशारे पर काम कर रही है। यह कैसा गठबंधन है जो भारत को शक्तिहीन करना चाहता है। आखिर किसके दबाव में आपका यह गठबंधन हमारे परमाणु ताकत को समाप्त करना चाहता है। एक तरफ मोदी भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में जुटा है। वहीं इंडी गठबंधन वाले लोग भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। 

5379487