Logo
BJP Expels Bhojpuri Singer Pawan Singh: पवन सिंह को भाजपा ने आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। बाद में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय पर्चा भर दिया।

BJP Expels Bhojpuri Singer Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पॉवर स्टार के नाम से मशहूर सिंगर/अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पवन सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काराकाट में 25 मई को होने वाली रैली से पहले की गई है। पवन सिंह भाजपा से बगावत करते हुए काराकाट से निर्दलीय नामांकन किया है। वह एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को कड़ी टक्कर भी दे रहे हैं। उपेंद्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष हैं।  

सम्राट चौधरी के निर्देश पर कार्रवाई
भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर की गई है। प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविन्द शर्मा की तरफ से जारी किया है। जिसमें लिखा गया कि लोकसभा चुनाव में आप (पवन सिंह) एनडीए के ऑफिशियल उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। पार्टी अनुशासन के विरुद्ध काम किया है। ऐसे में दल विरोधी इस काम के लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है। 

भाजपा ने आसनसोल से बनाया था उम्मीदवार
पवन सिंह को भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की आसनसोन लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। यहां पार्टी ने उन्हें टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ उतारा था। लेकिन पवन सिंह के खिलाफ बंगाली महिला अस्मिता के खिलाफ गाने बनाने का नैरेटिव विरोधी दलों द्वारा गढ़ दिया गया। आखिरकार पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। बाद में उन्होंने चुनाव लड़ने का ऐलान किया। यह भी कहा कि उन्होंने अपनी मां से चुनाव लड़ने का वादा किया है। उसे वह पूरा करेंगे। 

काराकाट में त्रिकोणीय मुकाबला
आखिरकार पवन सिंह ने बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पर्चा भर दिया। पवन सिंह बिहार के भोजपुर के रहने वाले हैं। काराकाट लोकसभा सीट पर चुनाव के 7वें फेज में 1 जून को मतदान होना है। पवन के आने से काराकाट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। यहां सीपीआई मामले के टिकट पर राजाराम कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। 

5379487