Logo
election banner
Assembly Elections 2023: चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए 7 से 30 नवंबर तक अलग-अलग चरणों में वोटिंग कराई।

नई दिल्ली. तेलंगाना में वोटिंग खत्म होने के बाद गुरुवार शाम को 5 राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए 7 से 30 नवंबर तक अलग-अलग चरणों में वोटिंग कराई थी। अब 3 दिसंबर को पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित होंगे।

अलग-अलग सर्वे एजेंसियों द्वारा एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए जा रहे हैं। इनसे बहुत हद तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 5 राज्यों में कहां किस पार्टी का पलड़ा भारी है और वह सरकार बना सकती है।

Exit Poll: किस राज्य में किसकी सरकार?

मध्य प्रदेश: अब तक के 6 एग्जिट पोल में से 4 भाजपा की सत्ता में वापसी करवा रहे हैं, जबकि 2 पोल्स कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं।

राजस्थान: अब तक सामने आए 4 एग्जिट पोल में सभी भाजपा की सरकार बनती दिखा रहे हैं। कांग्रेस 60 से 90 सीटो पर सिमटती नजर आ रही है।

छत्तीसगढ़: अब तक के 7 एग्जिट पोल में से 7 कांग्रेस की सरकार बनाने का अनुमान जता रहे हैं। भाजपा कांग्रेस को कड़ी टक्कर देती दिख रही है।

तेलंगाना: अब तक​​​​​​ 2 एग्जिट सामने आए। इनमें 1 में कांग्रेस और एक में हंग असेंबली का अनुमान जताया गया है।

मिजोरम: अब तक 2 एग्जिट पोल सामने आए। इनमें से एक में हंग असेंबली का अनुमान जताया गया है। एक में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) की सरकार बनती दिख रही है।

एग्जिट पोल से पहले अशोक गहलोत का दावा; पांचों राज्यों में कांग्रेस की बनेगी सरकार 

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा दावा किया है। अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस उन सभी पांच राज्यों में सरकार बनाएगी, जहां इस महीने चुनाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी पांचों राज्यों में से किसी में भी जीत नहीं पाएगी। गहलोत ने नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'कांग्रेस सभी पांच राज्यों में सरकार बनाएगी। मुझे लगता है कि बीजेपी पांचों राज्यों में से किसी में भी नहीं जीतेगी।'

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल 2023

पोलिंग एजेंसियां  बीजेपी     कांग्रेस     बसपा     अन्य
एबीपी न्यूज-C वोटर        
न्यूज 24-चाणक्य 151 74 00 05
इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय 140-162 68-90 00-02 0-1
रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज 118-130 97-107 00 02
इंडिया टीवी-सीएनएक्स 116 111   0-3
टीवी9- पोल स्टार्ट 106-116 111-121 00 0-6
जन की बात 100-123 102-125 00 05

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल 2023

पोलिंग एजेंसियां  बीजेपी     कांग्रेस     आप    अन्य
एबीपी न्यूज-C वोटर 36-48 41-53 00 00-04
न्यूज 24-चाणक्य 33 57 00 00
इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय 36-46 40-50 00 01-05
रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज 34-42 44-52 00 02
इंडिया टीवी-सीएनएक्स 30-40 46-56 00 03-05
टीवी9-पोल स्टार्ट 35-45 40-50 00 00-03
जन की बात 34-45 42-53 00 03

 

राजस्थान विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल 2023

पोलिंग एजेंसियां  बीजेपी     कांग्रेस     बसपा     अन्य
एबीपी न्यूज-C वोटर 94-114 71-91 00 09-19
न्यूज 24-चाणक्य        
इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय 80-100 86-106 00 09-18
रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज 115-130 65-75 00 12-19
टाइम्स नाऊ-ईटीजी 108-128 56-72 00 13-21
इंडिया टीवी-सीएनएक्स 80-90 94-104 00 14-18
टीवी9- पोल स्टार्ट 100-110 90-100 00 05-15
जन की बात 100-122 62-85 00 14-15

 

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल 2023

पोलिंग एजेंसियां  बीआरएस    कांग्रेस     भाजपा     अन्य
एबीसी न्यूज-C वोटर        
न्यूज 24-चाणक्य 33 71 07 00
इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय        
रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज 46-56 58-68 04-09 05-07
इंडिया टीवी-सीएनएक्स 31-47 63-79 02-04 05-07
टीवी9- पोल स्टार्ट 48-58 49-59 05-10 06-08
जन की बात 44-55 48-64 07-13 04-07

 

मिजोरम विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल 2023

पोलिंग एजेंसियां  एमएनएफ    कांग्रेस     जेडपीएम  अन्य
एबीपी न्यूज-C वोटर 15-21 02-08 12-18 00
न्यूज 24-चाणक्य        
इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय        
रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज 17-22 07-10 07-12 01-02
इंडिया टीवी-सीएनएक्स 14-18 08-10 12-16 00-02
टाइम्स नाऊ-ईटीजी 14-18 09-13 10-14 00-02
जन की बात 10-14 05-09 15-25 00-02

 

2018 में कैसे थे एग्जिट पोल के नतीजे?
पिछले चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिखाया गया था। मध्य प्रदेश में सत्ता में किसकी वापसी होगी, इसका अनुमान स्पष्ट नहीं था। हालांकि, छत्तीसगढ़ में अधिकतर सर्वे कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान जताया गया था। एग्जिट पोल में राजस्थान में तत्कालीन वसुंधरा सरकार के सत्ता से जाने का अनुमान जताया गया था। दक्षिणी राज्य तेलंगाना में टीआरएस (अब बीआरएस) सत्ता में वापसी करती दिखाई गई थी। वहीं पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में कांग्रेस की वापसी पर संशय जताया था और एमएनएफ को बढ़त दिखाई गई थी। 

मध्यप्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़
भाजपा: 103 कांग्रेस: 102 कांग्रेस: 48
कांग्रेस: 115 भाजपा: 88 भाजपा: 32
अन्य: 12 अन्य: 10 अन्य: 10
नतीजे नतीजे नतीजे
भाजपा: 109 कांग्रेस: 100 कांग्रेस: 68
कांग्रेस: 114 भाजपा: 73 भाजपा: 15
अन्य: 7 अन्य: 27 अन्य: 7

 

5379487