Fitness Tips: व्यस्त जीवनशैली में क्या आप नहीं लेते धूप? हड्डियां हो जाएंगी कमजोर!

धूप लेती हुईं महिला
X

हड्डियां मजबूत करने के लिए धूप लेना जरूरी (Image: grok)

Fitness Tips: धूप की कमी से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसलिए रोजाना सूरज की रोशनी लेना बहुत जरूरी है। अगर आप धूप नहीं लेते हैं, तो जल्द से जल्द लेना शुरू कर दें।

Fitness Tips: हम सभी लोग फिट रहने के लिए जिम, डाइट, और सप्लीमेंट्स पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन नेचुरल चीज को अक्सर भूल जाते हैं। सुबह से शाम तक ऑफिस, घर, और मोबाइल स्क्रीन के बीच फंसे रहने की वजह से हमारा शरीर सूरज की रोशनी से दूर होता जा रहा है। आपको शायद पता भी न हो, लेकिन धूप की कमी धीरे-धीरे आपकी हड्डियों को अंदर से खोखला बना सकती है।

धूप और हड्डियों का कनेक्शन

धूप सिर्फ रोशनी और गर्मी का जरिया नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर के लिए एक नेचुरल मेडिसिन की तरह काम करती है। सूरज की किरणें त्वचा पर पड़ते ही शरीर में विटामिन D बनाने में मदद करती हैं। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो चाहे आप कितना भी कैल्शियम लें, हड्डियां मजबूत नहीं होती हैं।

धूप न लेने से हड्डियां क्यों कमजोर होती हैं

जब शरीर को पर्याप्त धूप नहीं मिलती, तो विटामिन D की कमी होने लगती है। इसका सीधा असर हड्डियों पर पड़ता है। जिसके कारण कम उम्र में भी जोड़ों में दर्द, पीठ दर्द, और जल्दी थकान महसूस होने लगती है।

व्यस्त जीवनशैली में छूट जाती है धूप?

आजकल लोग सुबह जल्दी ऑफिस निकल जाते हैं, और शाम को लौटते-लौटते सूरज ढल चुका होता है। वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग भी पूरे दिन कमरे में बंद रहते हैं। ऊपर से मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन के सामने बिताया गया समय हमें बाहर निकलने का मौका ही नहीं देता। यही कारण है कि बहुत लोगों को विटामिन D की कमी महसूस होती है।

विटामिन D की कमी के शुरुआती संकेत

  • बार-बार थकान महसूस होना।
  • मांसपेशियों में कमजोरी होना।
  • कमर और घुटनों में दर्द होना।
  • हल्की चोट में भी ज्यादा दर्द होना।
  • मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन हो जाना।

कितनी धूप लेना है जरूरी?

एक्सपर्ट्स के अनुसार रोजाना 15 से 20 मिनट की धूप शरीर के लिए पर्याप्त मानी जाती है। सुबह की हल्की धूप सबसे बेहतर होती है, खासकर 7 से 10 बजे के बीच का धूप लेना चाहिए। अगर आपके पास वक्त कम है, तो शाम को 4 से 5 के बीच भी धूप ले सकते हैं। इस समय की धूप त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचाती, और विटामिन D भी अच्छे से बनता है।

धूप को व्यस्त जीवन कैसे शामिल करें?

  • अगर आप बहुत व्यस्त हैं, तो भी कुछ छोटे बदलाव आपकी सेहत को बड़ा फायदा दे सकते हैं।
  • सुबह बालकनी या छत पर चाय पीते समय 10 मिनट बैठें।
  • ऑफिस ब्रेक के समय थोड़ी देर बाहर टहलें।
  • बच्चों या पालतू जानवरों के साथ सुबह की सैर को आदत बनाएं।

फिटनेस का मतलब सिर्फ पतला शरीर या मसल्स नहीं होता, बल्कि अंदर से मजबूत होना भी उतना ही जरूरी है। व्यस्त जीवनशैली के बावजूद अगर आप रोज कुछ मिनट धूप के लिए निकाल लेते हैं, तो यह आपकी हड्डियों, मांसपेशियों, और पूरे शरीर के लिए वरदान साबित हो सकता है।

(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story