जानिए- आखिर क्यों करना चाहिए लड़कों को एक पंजाबी कुड़ी से प्यार
पंजाबी कुड़ी हंसमुख और मजेदार अंदाज की होती है।

X
haribhoomi.comCreated On: 8 Nov 2014 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. कहते हैं 'पंजाबिया दी शान वखरी' होती हैं, जहां पंजाबी होते हैं, मौज-मस्ती अपने आप ही आ जाता है। पंजाबी अपनी आन-बान-शान पर आंच नहीं आने देते और अगर कोई उनकी शान पर ऊंगली भी उठा दे तो उस इंसान का जो हाल होता है, वो शायद हम कई हिंदी फिल्मों में देख चुके हैं। खुशमिजाज अंदाज वाले पंजाबी कभी चुप नहीं रह सकते। मानो शोर मचाना उनकी रग-रग में बसा हुआ हैं। लेकिन शोर के साथ-साथ गुस्सा भी उनकी रगों में दौड़ता हैं। इन्हें बस एक मौके की जरूरत होती है। पंजाबी हमेशा अपने आप को साबित करने में सबसे आगे होते हैं। इमोशंस में माहिर पंजाबी हर वक्त किसी की मदद करने को आतुर होते हैं।
खैर पंजाबियों के बारे में जितना लिखा जाए उतना कम हैं। आइए हम आपको बताते हैं क्या है खास और बेमिसाल, अगर हो जाए आपको किसी पंजाबी लड़की से प्यार, आइए जानते हैं कुछ पंजाबी महिलायों के गुण जिससे पढ़कर आप भी कह उठेंगे "शेरा दी कौम पंजाबी" -
1. खूबसूरत लड़कियां: पंजाबी महिलाएं हमेशा से अपनी असाधारण खूबसूरती बोल्ड एटीट्यूट के लिए जानी जाती है। उनका बोल्ड और कॉंफिडेंट अंदाज बाकी हर लड़की के लिए एक चैलेंज खड़ा कर देता है। देसी लुक्स वाली पंजाबन हर किसी को अपना दीवाना बना देती है तभी तो इन्हें कहा जाता हैं "कुड़ी तू पटोला"।
2. क्या चाहिए और कैसे चाहिए: पंजाबी कुड़ी हंसमुख और मजेदार अंदाज की होती है, उन्हें हमेशा उनकी इच्छायों के बारे में और किस तरह उससे पाना हैं यह बात अच्छी तरह पता होती हैं।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पंजाबन से शादी करने से पहले किन बात का रखे खास ख्याल -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story