Liver Detox Drinks: लीवर को साफ करने के 5 डिटॉक्स ड्रिंक्स, घर पर इस तरह बनाएं

लीवर को साफ करने के 5 डिटॉक्स ड्रिंक्स, घर पर इस तरह बनाएं
X
Liver Detox Drinks: लीवर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए 5 तरह के डिटॉक्स ड्रिंक्स पी सकते हैं। ये आपको हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।

Liver Detox Drinks: लीवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर यह अंग खराब हुआ, तो पूरे शरीर पर फर्क पड़ता है। इसलिए समय-समय पर लीवर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी हो जाता है। हालांकि, इसके लिए आपको किसी महंगे इलाज की जरूरत नहीं, बल्कि घर पर बनाए 5 तरह के ड्रिंक्स से लीवर को फिर से हेल्दी बनाया जा सकता है।

गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. सरीन का कहना है कि, चुकंदर, गाजर, पालक जैसी चीजें लीवर के लिए बेहद फायदेमंद हैं, और यह डिटॉक्स करने में आपकी सहायता करते हैं।

अदरक की चाय

अदरक की चाय लीवर को डिटॉक्स करने के लिए एक बेहतरीन और प्राकृतिक विकल्प है। इसे बनाने के लिए एक कप पानी उबालें, उसमें एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें और 5 मिनट तक पकाएं। छानकर पिएं। चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा सा शहद या नींबू मिला सकते हैं। सुबह खाली पेट या शाम के समय इसे पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी लीवर को साफ रखने में अहम भूमिका निभाती है। रोजाना एक कप ग्रीन टी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलने लगते हैं। ग्रीन टी बनाने के लिए उबलते पानी में हरी चाय की पत्ती, और 2 मिनट बाद निकाल लें। ज्यादा देर तक उबालने से इसका स्वाद कड़वा हो सकता है। इसे सुबह या दोपहर के समय पीना सबसे अच्छा रहता है।

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस लीवर और खून दोनों की सफाई के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर में मौजूद फाइबर लीवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और शरीर से गंदगी बाहर निकालते हैं। एक मध्यम आकार के चुकंदर को छीलकर काट लें और मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर जूस बना लें। चाहें तो इसमें गाजर या नींबू मिलाकर इसका स्वाद और फायदे दोनों बढ़ा सकती हैं। इसे हफ्ते में दो बार ही पीना बेहतर होता है।

गाजर का जूस

गाजर का जूस लीवर को पोषण देने के साथ-साथ उसकी सफाई में भी मदद करता है। गाजर में फाइबर और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो लीवर को मजबूत बनाते हैं। रोजाना एक गिलास गाजर का जूस पीने से पाचन सुधरता है और शरीर हल्का महसूस होता है। इसे बनाने के लिए दो से तीन ताजी गाजर को धोकर काट लें और मिक्सर में जूस निकाल लें। स्वाद के लिए इसमें थोड़ा सैंदा नमक भी मिलाया जा सकता है।

सेब का जूस

सेब का जूस लीवर के लिए एक नैचुरल डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है। सेब में मौजूद फाइबर लीवर और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। सेब का जूस पीने से लीवर पर जमा अतिरिक्त बोझ कम होता है और उसका कामकाज बेहतर होता है। एक या दो सेब काटकर मिक्सर में ब्लेंड करें और बिना छाने पिएं, ताकि फाइबर बना रहे। इसे सुबह या दोपहर में पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

अगर आप इन सभी डिटॉक्स ड्रिंक्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो लीवर को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। क्योंकि हेल्दी लीवर ही सवस्थ शरीर रख सकता है।

(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story