जलेगी होलिका, रोएंगे पेड़, त्योहार के नाम पर एक ही दिन में जलाई जाएंगी कई टन लकड़ियां
कई बार सूखी लकड़ी नहीं मिलने पर लोग हरे पेड़ जला देते हैं जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 16 March 2014 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आज होलिका है। इसके लिए राजधानी में जगह-जगह होलिका दहन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जगह-जगह बने लकड़ियों के ढेर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि त्योहार के नाम पर एक ही दिन में कई टन लकड़ियां जलाई जाएंगी। पर्यावरणविदें के अनुसार त्योहार के नाम पर इस तरह की बर्बादी ठीक नहीं। इससे ना सिर्फ पेड़ की बर्बादी होती है बल्कि प्रदूषण भी फैलता है। क्योंकि कई बार सूखी लकड़ी नहीं मिलने पर लोग हरे पेड़ जला देते हैं, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। वहीं कई जगहों पर लोग होलिका दहन के लिए लकड़ी के अलावा टायर, कबाड़ व प्लास्टिक का ढेर बनाकर उसे जलाते हैं, जो वातावरण को दूषित करती है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, क्या कहते हैं पर्यावरणविद्-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story