Janmashtami Rangoli Designs: जन्माष्टमी 2025 के लिए 10 खूबसूरत रंगोली डिजाइन, घर-आंगन हो जाएगा रोशन

Janmashtami 2025 Rangoli Designs
Janmashtami 2025 Rangoli Designs: देश के कोने-कोने में जन्माष्टमी की धूम दिखाई दे रही है। हर जगह नंदलाल के स्वागत की जोरो-शोरों से चल रही है। हिंदू धर्म कृष्ण जन्मोत्सव का खास महत्व है, जिसके लिए भक्तजन सुबह से ही तैयारियों में जुट जाते हैं। रात के 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म होता है, जिसके लेकर सुबह से ही घरों में साज-सज्जा की जाती है और 56 भोगों बनाएं जाते हैं।
कई लोग घर में ही श्री कृष्ण की झांकियां लगाते हैं। ऐसे में आप जगमगाती लाइटों के अलावा अपने घर-आंगन में खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। इससे घर की रौनक में चार-चांद लग जाएंगे। हम यहां कुछ बेहतरीन डिजाइन लाएं है, जो न सिर्फ सुंदर है बल्कि काफी आसान है, जिसे आप मिनटों में लगा सकते हैं। आइए देखें...

मोर के पंखों और श्री कृष्ण की आकृति वाली यह रंगोली आप अपने घर के बड़े और खाली स्थानों पर आसानी से बना सकती हैं। यह डिज़ाइन न सिर्फ आकर्षक है बल्कि आपके आंगन को एक दिव्य और भक्तिमय माहौल से भर देगा।



इस तरह रंगोली के बीच में आप “जन्माष्टमी” लिख सकते हैं। इसे घर के आंगन या पूजा घर के बाहर सजाकर इस पावन त्योहार की भव्यता को बढ़ाया जा सकता है।

इस तरह की बड़ी रंगोली आप अपने घर के आंगन में बना सकते हैं। श्री कृष्ण के चेहरे वाली रंगोली डिज़ाइन इस पर्व के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसके ऊपर आप फूलों या चमकीले रंगों से और भी खूबसूरती और निखार ला सकते हैं।


दही हांडी वाली यह रंगोली डिज़ाइन न केवल आसान है, बल्कि बहुत ही खूबसूरत भी दिखती है। इसे आप अपने घर के आंगन में बनाकर जन्माष्टमी की खुशियों को दोगुना कर सकते हैं।


लड्डू गोपाल के चरण चिन्ह और बांसुरी की रंगोली डिज़ाइन भी आप जन्माष्टमी पर अपने घर में जरूर बनाएं। यह न सिर्फ घर को सजाएगी बल्कि भक्तिभाव को भी और गहरा करेगी।
