Logo
election banner
World Oral Health Day 2024: हर साल 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है, जिसका मकसद लोगों को दांतों की सेहत के प्रति जागरूक करना है।

World Oral Health Day 2024: दांत हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग हैं। उम्रदराज होने पर भी उनका हेल्दी रहना बेहद जरूरी है। शरीर के अन्य अंगों की सेहत के मुकाबले ओरल हेल्थ को लेकर लोग कम जागरुक रहते हैं। यही वजह है कि हर साल 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाने की शुरुआत की गई है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद मुंह की सही तरीके से सफाई, दांतों की मजबूती और उसकी चमक को बरकरार रखने के प्रति लोगों को अवयेर करना है। 

ओरल हेल्थ बिगड़ने पर कई गंभीर बीमारियां जैसे कार्डियोवस्कुलर डिजीज, डायबिटीज, लिवर डिजीज की समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में आप दांतों को मजबूत और सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं तो 5 आदतों में तुरंत बदलाव कर लें। 

5 आदतें बिगाड़ती हैं ओरल हेल्थ

ब्रश करने का तरीका - ज्यादातर लोगों को लगता है कि दांतों को जल्दी-जल्दी और तेजी से रगड़ दिया जाए तो दांत एकदम साफ और चमकदार हो जाते हैं। ब्रश करने का ये तरीका गलत है और इससे दांतों की सेहत को नुकसान पहुंचता है। इससे इनेमल डैमेज होने से कैविटी के प्रति सेसिटिवनेस बढ़ती है। जोर से ब्रश करने पर मसूड़ों को क्षति पहुंच सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Home Remedies: फेफड़ों में जमा कफ बाहर निकाल देंगे 5 घरेलू नुस्खे, Lungs को मिलेगी फौलादी मजबूती

चीनी का उपयोग - बच्चे हों या बड़े चीनी अगर ज्यादा खाते हैं तो ये दांतों के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। चीनी खाने से मुंह में एसिड बनने लगता है जो कि बैक्टीरिया बढ़ाता है। चॉकलेट, कैंडी, मिठाइयों से दांतों की हेल्थ प्रभावित होती है। ऐसे में ओरल हेल्थ बेहतर रखने के लिए सीमित मात्रा में ही चीनी का सेवन करें। 

रात में ब्रश जरूर करें - रात में सोते वक्त ब्रश करना बेहद जरूरी है। कई लोगों की आदत होती है कि सोने से पहले चाय या कॉफी पीते हैं। वहीं, कई लोग रात में आइसक्रीम, दूध या मिठाई लेते हैं। ऐसा करने के बाद दांतों को साफ करना जरूरी है। ब्रश न करने पर रातभर बैक्टीरिया दांतों को डैमेज करते हैं। 

नाखून चबाना - कई लोग तनाव में आने के बाद नाखून चबाने लगते हैं। ये आदत दांतों को नुकसान पहुंचा सकती है। नाखून चबाने से नेल्स के बैक्टीरिया मुंह में पहुंच जाते हैं और ये दांतों को हानि पहुंचाने लगते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Raisin Side Effects: 6 लोगों को नहीं खानी चाहिए किशमिश, फायदे की जगह हो जाएगा बड़ा नुकसान

नुकीली चीजों से क्लीन करना - कई लोगों की आदत होती है कि खाने के बाद वे दांतों को टूथपिक या ऐसी ही किसी नुकीली चीज से साफ करने लगते हैं। दांतों में जमा अन्न कण को निकालने के चक्कर में कई बार लोग अपने दांतों और मसूड़ों को ही नुकसान पहुंचा लेते हैं। इससे दांत कमजोर हो जाते हैं और कैविटी की समस्या शुरू हो जाती है। 

5379487