Logo
election banner
Raisin Side Effects: किशमिश खाना सेहत के लिए वैसे तो बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए। इससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

Raisin Side Effects: ड्राई फ्रूट्स के अंतर्गत आने वाली किशमिश सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, मैगनीज, पोटैशियम, विटामिन बी6 समेत पोषक तत्वों का भंडार होता है। यही वजह है कि हर कोई इसे खाना पसंद करता है, लेकिन आपको बता दें कि कई बार किशमिश का सेवन फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। कुछ परेशानियों में किशमिश खाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। 6 स्वास्थ्य समस्याओं में किशमिश का सेवन करने से बचना चाहिए। 

आपको अगर कोई स्वास्थ्य समस्याएं नहीं हैं तो किशमिश खाने से डाइजेशन में सुधार होता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी किशमिश मददगार होती है। किशमिश खाने से हार्ट भी हेल्दी बनता है। 

6 लोगों को नहीं खानी चाहिए किशमिश

डायबिटीज - डायिबटीज के मरीजों को अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। उन्हें ऐसी सभी चीजों से बचना चाहिए जो ब्लड शुगर को बढ़ाएं। किशमिश का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है, जो कि ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में किशमिश खाने से डायबिटीज पेशेंट्स की परेशानी बढ़ सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Vitamin B12 Deficiency: किन लोगों में होती है विटामिन बी12 की कमी? इन 4 चीजों को खाना करें शुरू, परेशानी होगी दूर

मोटापा - हाई फाइबर फूड वैसे तो मोटापा घटाने में मदद करते हैं, लेकिन किशमिश का मामला इससे थोड़ा अलग है। दरअसल, किशमिश में फाइबर होने के साथ ही ये एक हाई कैलोरी फूड भी है, जिसे खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है। 

लूज मोशन - जिन लोगों का हाजमा कमजोर है, उन्हें उल्टी या दस्त की परेशानी ने घेर रखा है तो ऐसे लोगों को किशमिश खाने से बचना चाहिए। किशमिश का सेवन इस समस्या को और भी बढ़ा सकता है। 

बुखार - किशमिश खाना वैसे तो तंदुरुस्त बनाता है, लेकिन बुखार होने की स्थिति में किशमिश खाने की मनाही की जाती है। आपको अगर अक्सर बुखार आ जाता है तो डॉक्टरी सलाह के बाद ही किशमिश खाएं। 

इसे भी पढ़ें: Eye Health: दूर की नज़र हो गई है कमज़ोर? बादाम के साथ मिलाकर खाएं ये हरे बीज, जल्द दिखेगा असर

एलर्जी - कई लोगों को किशमिश खाने से एलर्जी की समस्या पैदा हो सकती है। इसमें सांस से संबंधित परेशानियां भी शामिल हैं। आपको भी अगर ऐसे लक्षण नजर आएं तो किशमिश खानी बंद कर दें और चिकित्सकीय सलाह लें। 

डाइजेशन - जिन लोगों का डाइजेशन ठीक नहीं रहता है उन्हें सीमित मात्रा में ही किशमिश खानी चाहिए। किशमिश में फाइबर और फ्रुक्टोज काफी ज्यादा होता है, जो डाइजेशन सिस्टम पर असर डालता है। इसे खाने से कब्ज, गैस, ब्लोटिंग जैसी परेशानियां होने लगती हैं। 

5379487