A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Pomegranate Juice Benefits: गर्मी के मौसम में अनार का जूस पीना सेहत को बड़े फायदे दे सकता है। विटामिंस, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर अनार एनीमिया के मरीजों के लिए रामबाण साबित हो सकता है। अनार का जूस शरीर में तेजी से खून बढ़ा देता है। बाजार में मिलने वाले जूस के मुकाबले अगर आप अनार का जूस घर पर तैयार करें तो ये और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि घर अनार का जूस तैयार करने पर उसमें प्रिजर्वेटिव्स और शुगर नहीं मिलती हैं।
अनार का जूस इम्यूनिटी बूस्टर की तरह भी काम करता है। इसे पीने से संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है। हेल्थलाइन के मुताबिक अनार गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद करने के साथ ही दिल को भी सेहतमंद रखता है।
अनार के जूस के फायदे
हार्ट हेल्थ - अनार का जूस दिल के लिए काफी लाभकारी होता है। हार्ट हमारे शरीर का सबसे महत्वपू्र्ण अंग है और उसका स्वस्थ्य रहना बेहद जरूरी है। अनार में मौजूद कंपाउंड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करते हैं। अनार का जूस पीने से दिल की धमनियां ब्लॉक होने से रोकने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: Heart Health: दिल टूटना बना सकता है आपको हार्ट का पेशेंट, Broken Heart Syndrome के बारे में जानें सबकुछ
स्किन - आप अगर अपने चेहरे का निखार दोबारा पाना चाहते हैं तो अनार का जूस पीना शुरू कर दें। स्किन को ग्लोइंग बनाने में अनार का जूस काफी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व त्वचा की रंगत को लौटाने में हेल्पफुल हैं।
इम्यूनिटी बूस्टर - अनार में काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें ढेरों एंटी ऑक्सीडेंट्स भी हैं जो कि इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाव करते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है और संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: Cardiac Arrest: घबराएं नहीं... 5 मिनट की समझदारी बचा सकती है मरीज की जान, First Aid से जुड़ीं ज़रूरी बातें जानें
इन्फ्लेमेशन से बचाव - अनार में सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं जो कि इन्फ्लेमेशन को कम करने में असरदार होते हैं। अगर इन्फ्लेमेशन क्रोनिक हो जाए तो हार्ट डिजीज, डायबिटीज जैसी बीमारियों के होने का खतरा पैदा हो जाता है। अनार के जूस को पीकर इन्फ्लेमेशन को कम किया जा सकता है।
