Logo
election banner
Papaya Leaf for Platelets: डेंगू बुखार होने पर प्लेटलेट्स काउंट तेजी से कम हो जाता है। ऐसे में पपीते के पत्ते का रस इन्हें बढ़ाने में कारगर हो सकता है।

Papaya Leaf for Platelets: ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए पपीता बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से कई तरह की परेशानियों में राहत मिलती है। पपीते की तरह ही पपीते के पत्ते भी बेहद गुणकारी होते हैं। पपीते के पत्तों का रस कई बीमारियों में लाभकारी होता है। खासतौर पर डेंगू बुखार में पपीते के पत्तों का रस काफी बेहतरीन असर दिखा सकता है। डेंगू होने पर ब्लड में प्लेटलेट्स की तेजी से कमी होती है, जिसे पपीते के पत्ते के रस को पीकर दोबारा सुधारा जा सकता है। 

पपीते के पत्ते का रस ब्लड शुगर को बैलेंस करने के साथ ही डाइजेशन सिस्टम को भी सुधारता है। हेल्थलाइन के मुताबिक इन पत्तों में कई पोषक तत्व छिपे हैं जो कई समस्याओं में जबर्दस्त असर दिखाते हैं। 

प्लेटलेट्स की कमी होगी दूर - डेंगू बुखार होने पर हमारे ब्लड में मौजूद प्लेटलेट काउंट तेजी से कम होने लगते हैं। अगर प्लेटलेट्स ज्यादा कम हो जाएं तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं और मरीज की जान तक जा सकती है। डेंगू में अगर पपीते के पत्ते का रस पिया जाए तो ये ब्लड में प्लेटलेट्स काउंट को तेजी से बढ़ाता है। कई स्टडीज में ये बात सामने आई है। 

ब्लड शुगर - डायबिटीज एक कॉमन समस्या बन चुकी है। हाई शुगर कई बड़ी बीमारियों को बुलावा देती है। इस स्थिति में बदलाव के लिए पपीते के पत्ते का जूस काफी कारगर हो सकता है। पपीता पत्ते में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। 

डाइजेशन - जिस तरह पपीता डाइजेशन को बेहतर बनाता है, उसी तरह पपीते के पत्ते भी डाइजेस्टिव फंक्शन को सुधारते हैं। इसका सेवन गैस, ब्लोटिंग और हार्ट बर्न जैसी समस्या में आराम दिलाता है। पपीता लीफ में फाइबर काफी मात्रा में होता है जो कि पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। 

बाल, त्वचा - पपीते के पत्तों से बना जूस पीने से बालों की ग्रोथ में भी मदद मिलती है। इसके साथ ही स्किन के लिए भी ये जूस काफी लाभकारी हो सकता है। पपीते के पत्तों में मौजूद एंजाइम इसमें मदद करता है। 

jindal steel
5379487