haribhoomi hindi news
Delhi Chinese CCTV Cameras: दिल्ली में करीब 1.4 लाख चीनी सीसीटीवी कैमरे हटाए जाएंगे, इसे लेकर PWD मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा फैसला लिया गया है।

Delhi Chinese CCTV Cameras: दिल्ली सरकार में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने फैसला सुनाया है कि राजधानी में केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में लगाए गए चीनी मूल के सीसीटीवी कैमरों को हटाया जाएगा। बताया जा रहा है कि फेज 1 में लगाए गए सभी 1,40,000 कैमरे चीनी कंपनी Hikvision हैं, जिस पर वैश्विक स्तर पर सुरक्षा संबंधी चिंताएं सामने आ रहीं हैं। वहीं पहले फेज में राजधानी में 50,000 चीनी कैमरों को बदलने की मंजूरी दे दी गई है। 

हाल ही में सामने आए आधिकारिक आंकड़ों की माने तो, दिल्ली में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा करीब  2,74,389 कैमरे लगाए जा चुके हैं। इनमें से करीब 1,40,000 कैमरे यानी लगभग 51 प्रतिशत चीन में बने हैं। इन कैमरों को सितंबर 2020 से नवंबर 2022 के बीच पहले चरण में लगाया गया था। दूसरे फेज  में जून 2025 से मार्च 2026 के बीच 1,34,389 नए कैमरे लगाए गए, जो चीनी नहीं है।

सुरक्षा पर खतरा- PWD मंत्री प्रवेश वर्मा

PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का कहना है कि चीनी कैमरों के कारण सुरक्षा को लेकर खतरा है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में विदेशी, खासकर चीनी कैमरे लगाने से सुरक्षा से जुड़े खतरे पैदा हो सकते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि  क्या इस फैसले को लेते समय राष्ट्रीय सुरक्षा के पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया गया था या नहीं?

मंत्री प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि निगरानी प्रणाली केवल सुरक्षा के लिए नहीं होती, यह संवेदनशील  डेटा के कंट्रोल से भी जुड़ी होती है। ऐसे में इस तरह के उपकरणों पर निर्भर रहना आगे के लिए खतरा पैदा कर सकता है। उन्होंने इसे एक सामान्य खरीद प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा अहम फैसला भी बताया है। 

प्रवेश वर्मा ने आप पर साधा निशाना

प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली भर में चीनी Hikvision कैमरे लगाते समय लंबे समय की सुरक्षा चिंताओं के बारे में बिल्कुल नहीं सोचा गया। उन्होंने कहा कि निगरानी का ढांचा केवल देखने-दिखाने के लिए नहीं होता, बल्कि यह संवेदनशील डेटा पर कंट्रोल के लिए भी होता है। प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि जब आप पूरे शहर में इस तरह के सिस्टम लगाते हैं, तो आप राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक अहम फैसला ले रहे होते हैं. दुर्भाग्य से, आम आदमी पार्टी इस बात को समझने में नाकाम रही। 

दिल्ली /एनसीआर की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।

7