Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट को शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि गुजरात में पंचायत और नगर पालिका चुनावों के पहले अवैध रूप से बहुत बड़े स्तर पर हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।
केजरीवाल ने आगे कहा कि 160 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी यह 10000 से ज्यादा लोगों को गिरफ़्तार करने की योजना बनाने में जुटे हुए हैं। केजरीवाल ने इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को लेटर लिखकर मिलने का समय मांगा है।
गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल जी को मैंने पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 2, 2026
गुजरात में पंचायत और नगर पालिका चुनावों के पहले अवैध रूप से बहुत बड़े स्तर पर हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। 160 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है और अभी दस… pic.twitter.com/ieXswYN6hs
लेटर में अरविंद केजरीवाल ने क्या लिखा है ?
अरविंद केजरीवाल ने यह भी लिखा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से BJP बुरी तरह बौखला गई हैा इस तरह की गिरफ्तारियां और कथित ‘गुंडागर्दी’ को गुजरात की जनता स्वीकार नहीं करेगी, और आने वाले वक्त में लोग इसका जवाब देंगे।
केजरीवाल ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को लेटर लिखकर मिलने का समय मांगा है, ताकि वह इस मामले पर मुख्यमंत्री से सीधे बातचीत कर सकें, और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्थिति को उनके सामने भी रखना चाहते हैं।
आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए इन आरोपों की वजह से राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है, इसे लेकर फिलहाल BJP की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस मुद्दे से राजनीति में तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है, आने वाले दिनों में यह विवाद और भी ज्यादा बढ़ सकता है।
दिल्ली /एनसीआर की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।









