haribhoomi hindi news
Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्डा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह पार्टी की तरफ से सांसद अशोक मित्तल उपनेता होंगे।

Aam Aadmi Party: आम आदमी  पार्टी के राज्यसभा सांसद ने राघव चड्डा को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी ने राघव चड्डा को राज्यसभा के उपनेता पद हटा दिया है। अब उनकी जगह पार्टी की तरफ से सांसद अशोक मित्तल उपनेता होंगे। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय में यह कहा कि अब राघव चड्डा को पार्टी की तरफ से बोलने का मौका नहीं दिया जाए। यानी कि मतलब साफ है कि अब उनका राज्यसभा में बोलना सीमित हो गया है।

इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा भी बताया जा रहा है कि संसद में उनके बोलने के टाइम पर कटौती होने वाली है। बीते कुछ दिनों से राघव चड्डा संसद में आम लोगों से जुड़े हुए मुद्दों को संसद भवन में रख रहे थे, जिसमें वो एक डिलीवरी बॉय से लेकर एयरपोर्ट पर 10 रुपए की चाय को लेकर भी सवाल उठा रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है राघव चड्डा जिन मुद्दों पर संसद के अंदर बोल रहे थे। उन मुद्दों की चर्चा पार्टी से नहीं कर रहे थे। वह किस दिन राज्यसभा में किन मुद्दों पर चर्चा करेंगे इसकी जानकारी पार्टी को नहीं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि पार्टी ने इसको लेकर उन्हें चेतावानी भी दी थी। हालांकि राघव चड्डा के खिलाफ किस वजह से एक्शन लिया गया है। यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन हो सकता कि पार्टी इसके पीछे अनुशासनहीनता या फिर पार्टी लाइन से हटकर काम करने का हवाला दे।

इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में और राजनीतिक विश्लेषकों में चर्चा काफी लंबे समय से चल रही थी कि राघव चड्डा आम आदमी पार्टी की लाइन से हटकर बात कर रहे हैं। इसके अलावा जब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी किया गया था तो इस पर राघव चड्डा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

दिल्ली /एनसीआर की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।

7