Logo
Brinjal Plantation: घर में बैंगन उगाना ज्यादा मुश्किल काम नहीं हैं। कुछ गार्डनिंग टिप्स को फॉलो कर आप ये काम आसानी से अंजाम दे सकते हैं।

Brinjal Plantation: आजकल शहरों में जगह की कमी के कारण लोग सोचते हैं कि सब्जियां उगाना मुश्किल है, लेकिन सच यह है कि थोड़ी समझदारी और सही तकनीक से आप गमले में भी भरपूर फसल पा सकते हैं। बैंगन ऐसा पौधा है जो कम जगह में भी आसानी से उग जाता है और सही देखभाल मिले तो तेजी से बढ़ता है।

खास बात यह है कि गमले में उगाया गया बैंगन ताजा, केमिकल-फ्री और स्वाद में बेहतरीन होता है। बालकनी, छत या आंगन जहां भी 5-6 घंटे की धूप मिलती हो, वहां बैंगन का पौधा आराम से ग्रो कर सकता है। आइए जानते हैं गमले में बैंगन लगाने और तेजी से बढ़ाने का सही तरीका।

गमले में बैंगन का पौधा कैसे लगाएं?

गमले का सही चुनाव
बैंगन का पौधा अच्छी जड़ों के लिए गहराई मांगता है। इसलिए कम से कम 12-14 इंच गहरा और चौड़ा गमला चुनें। गमले में नीचे ड्रेनेज होल जरूर होना चाहिए ताकि पानी जमा न हो। प्लास्टिक, मिट्टी या ग्रो बैग तीनों विकल्प ठीक हैं, लेकिन मिट्टी के गमले में हवा का संचार बेहतर रहता है।

मिट्टी की तैयारी
बैंगन के लिए हल्की, भुरभुरी और पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी जरूरी है। आप 50% बगीचे की मिट्टी, 30% गोबर की सड़ी खाद और 20% रेत या कोकोपीट मिलाकर मिश्रण तैयार करें। यह मिश्रण पानी को रोके बिना जड़ों तक पोषण पहुंचाता है। बीज बोने से पहले मिट्टी को धूप में 1-2 दिन सुखा लें ताकि कीटाणु न रहें।

बीज या पौधा लगाने का तरीका
आप चाहें तो सीधे बीज बो सकते हैं या नर्सरी से तैयार पौधा ला सकते हैं। बीज को 1-2 सेमी गहराई में लगाएं और हल्का पानी दें। अंकुरण में लगभग 7-10 दिन लगते हैं। यदि पौधा ट्रांसप्लांट कर रहे हैं तो जड़ों को बिना नुकसान पहुंचाए मिट्टी में लगाएं और आसपास की मिट्टी हल्के हाथ से दबा दें।

धूप और पानी का ध्यान
बैंगन को रोजाना कम से कम 5-6 घंटे की सीधी धूप चाहिए। धूप कम मिलने पर फूल और फल कम लगते हैं। पानी रोज हल्का दें, लेकिन ध्यान रखें कि मिट्टी ज्यादा गीली न रहे। गर्मियों में रोजाना और सर्दियों में जरूरत अनुसार पानी दें।

तेजी से ग्रो करने के टिप्स

  • हर 15 दिन में जैविक खाद या वर्मीकम्पोस्ट डालें।
  • फूल आने के समय हल्का सा पोटाशयुक्त खाद दें।
  • पीले पत्ते दिखें तो तुरंत हटा दें।
  • कीट नियंत्रण के लिए नीम का तेल स्प्रे करें।

लगभग 60-70 दिनों में पौधे पर फल आने लगते हैं। जब बैंगन चमकदार और साइज में मध्यम हो जाए, तब तोड़ लें। ज्यादा देर छोड़ने पर स्वाद कम हो सकता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

5379487