करन साहू- बिलाईगढ़- सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत पवनी में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिष पांडेय एसडीओपी विजय ठाकुर मौके पर पहुंची है जबकि घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम और साइबर सेल की टीम भी जांच करने में सहयोग कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 6 फरवरी से लेकर 9 फरवरी तक नगर पंचायत पवनी के शिक्षक रामलाल साहू के यहां उनकी पुत्री की शादी समारोह का आयोजन था। जहां तरह-तरह के मेहमान, टेंट वाले, खाना बनाने वाले, शादी में वीडियो शूटिंग करने वाले लोग मौजूद थे। शादी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद 10 फरवरी को पूरा परिवार दोपहर 2:00 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक कसडोल नई कार खरीदने के लिए गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर को चुना।
शिक्षक के यहां बेटी के शादी के ठीक 1 दिन बाद लाखों रुपए के जेवरातों की हुई चोरी। बिलाईगढ़ पुलिस की साइबर टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर मौजूद। @SarangarhDist @sarangarhbgarh #Chhattisgarh #Theft pic.twitter.com/5Aqvl0Nsmu
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 12, 2026
आलमारी से पार किए 8 लाख के गहने
चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब 8 लाख रुपए के सोने- चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली। साथ ही एक और बैग में रखे सोने- चांदी के जेवरात और कैश रकम को वहीं छोड़कर फरार हो गये। जब पूरा परिवार नई कार लेकर रात 10:30 वापस घर लौटा तो घर का ताला और अलमारी का ताला टूटा हुआ देखकर चौंक गए। अलमारी की जांच की गई तो जेवरात गायब मिले। इसके बाद रात में ही पीड़ित परिवार ने बिलाईगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी। तत्काल बिलाईगढ़ पुलिस रात में जांच करने पहुंची थी, लेकिन रात अधिक हो जाने के चलते आज 11 फरवरी गुरुवार को सुबह डॉग स्क्वायड और साइबर सेल की टीम की भी मदद ली गई।
टेंट कर्मी, खाना बनाने वाले आदि लोगों से पूछताछ
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी निमिषा पाण्डेय और sdop विजय ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में पूरी जानकारी ली साथ ही बारीकी से जांच कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात निमिषा पाण्डेय के द्वारा कही गई। वहीं शादी समारोह में काम में लगे टेंट कर्मचारी, खाना बनाने वाले, वीडियो शूटिंग करने वाले समेत अन्य लोगों से बारीकी से पूछताछ किया जा रहा है। आसपास के रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।









