संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोतीपुर की 21 वर्षीय नवविवाहिता महिला शिवकुमारी की घुनघुट्टा डेम में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका शिवकुमारी का विवाह कुछ महीने पहले मोतीपुर निवासी डेकानंद से हुआ था। बताया गया कि 11 अप्रैल को शिवकुमारी अपने पति और जितेंद्र सिंह के साथ घुनघुट्टा डेम घूमने गई थी। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। पति और साथी ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।
अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती को किया मृत घोषित
परिजन आनन-फानन में उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)







