haribhoomi hindi news
धमतरी जिले के गंगरेल में 14-15 अप्रैल को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा।

उमेश सिंह- धमतरी। परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम 14 और 15 अप्रैल को गंगरेल में देखने को मिलेगा। जहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। आदिशक्ति मां अंगारमोती मंदिर परिसर में होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ जाएगी।

पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होगा संपन्न 
कार्यक्रम की तैयारियां इन दिनों युद्ध स्तर पर चल रही हैं। यह दो दिवसीय आयोजन 14 एवं 15 अप्रैल 2026 को आदिवासी समाज की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा। 14 अप्रैल को कार्यक्रम की शुरुआत समाज के मुखियाओं द्वारा 'रूढ़िजन्य' परंपरा के तहत तेल-माटी, मड़वा मंडप एवं देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ की जाएगी। 

CM Vishnu deo saiमुख्य अतिथि के रूप में सीएम साय होंगे शामिल
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम उपस्थित रहेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता माधव सिंह ठाकुर करेंगे। 15 अप्रैल को सामूहिक विवाह एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आदिशक्ति मां अंगारमोती ट्रस्ट ने दी जानकारी
आदिवासी धुव गोंड समाज, जिला धमतरी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज की परंपरा, संस्कृति और संस्कारों को सहेजते हुए सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता और सादगीपूर्ण विवाह का संदेश देने का उद्देश्य रखा गया है। यह जानकारी जीवराखन मरई, संरक्षक आदिवासी समाज एवं अध्यक्ष आदिशक्ति मां अंगारमोती ट्रस्ट, गंगरेल द्वारा दी गई।

ये लोग रहेंगे उपस्थित
विशिष्ट अतिथियों में मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर (कुरुद), ओंकार साहू (धमतरी), अंबिका मरकाम (सिहावा), महापौर रामू रोहरा, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, जिपं सभापति मोनिका देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, जीवराखन मरई अध्यक्ष मां अंगार मोती ट्रस्ट गंगरेल, जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) ईश्वरी नेताम, जिलाध्यक्ष आदिवासी ध्रुव गोंड समाज माधव सिंह ठाकुर, तहसील अध्यक्ष जयपाल ठाकुर (धमतरी), ललित ठाकुर (कुरुद), नारायण ध्रुव (नगरी), ठाकुर राम नेताम (मगरलोड), सुरेंद्र ध्रुव (नगरी) एवं ग्राम पंचायत गंगरेल की सरपंच शीला साविता सहित अन्य जनप्रतिनिधि व समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

7