haribhoomi hindi news
लोरमी के चिल्फी थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी पर डीज़ल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

राहुल यादव- लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश कर दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

पत्नी पर डीज़ल डालकर लगा दी आग
मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चिल्फी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सतीश सोनवानी (निवासी सेनगुड़ा) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 16 मार्च को अपनी पत्नी पर डीज़ल डालकर आग लगा दी और उसे जलती हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया था।

आरोपी ने कबूला अपना जुर्म
घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मिले मेमो के आधार पर 9 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की और 10 अप्रैल को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 37/26 के तहत धारा 109 बीएनएस में मामला दर्ज किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना चिल्फी प्रभारी निरीक्षक रघुबीर लाल चंद्रा और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

7